थाना कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों नौशाद उर्फ डैनी और उसके साथी सरवर को मार गिराया। इस दौरान एसओ झिंझाना सहित पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। नौशाद पर शामली में 15 हजार और हरियाणा में करनाल पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सरवर पर भी पांच हजार रुपये का इनाम था। करनाल में गैंगवार में हुई तीन लोगों की हत्या और कैराना में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में नौशाद वांछित था।
ENCOUNTER : दो इनामी बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, एक का भेजा उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह करीब 4:15 बजे भूरा गांव के कब्रिस्तान के सामने यह मुठभेड़ हुई। इन दोनों बदमाशों के गांव में होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच, कोतवाली कैराना और थाना झिंझाना पुलिस ने घेराबंदी की थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरु कर दी। करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ में भूरा गांव निवासी नौशाद उर्फ डैनी और उसका साथी सरवर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को झिंझाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया।
इस मुठभेड़ में झिंझाना थानाध्यक्ष भगवत सिंह, एसएसआई संदीप बालियान, उपनिरीक्षक आदेश कुमार, स्वाट टीम के कांस्टेबल राजू त्यागी और आशीष कुमार भी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने मीडिया को बताया कि नौशाद गत वर्ष छह दिसंबर को करनाल के ब्रह्मानंद चौक पर हुई गैंगवार में शामिल था। इस घटना में करनाल के कप्तान गैंग ने विरोधी गैंग के राजेश, नरेश पहलवान और गुलाब निवासी बस्तली करनाल की हत्या कर दी गई थी। नौशाद इस घटना में कप्तान गैंग के साथ था। इसके खिलाफ शामली में लूट और रंगदारी मांगने सहित कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सरवर के खिलाफ लूट और अन्य वारदातों के सात आपराधिक मामले दर्ज थे।
नौशाद के पास से बरामद हथियार : एक डबल बैरल बंदूक 12 बोर, एक पिस्टल 32 बोर, 12 कारतूस 32 बोर, 10 खोखे 32 बोर, 14 कारतूस 12 बोर, 06 खोखे 12 बोर।
सरवर से बरामद हथियार : एक पिस्टल 32 बोर, 08 करतूस 32 बोर, 04 खोखे 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर, 15 कारतूस 315 बोर, 05 खोखे 315 बोर।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/