हापुड़ के चर्चित तुषार त्यागी हत्याकांड में अब जांच का केंद्र हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बन गई है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी सुंदर त्यागी ने वारदात के बाद पिस्टल देहरादून स्थित एक गनहाउस में जमा करा दी थी। हथियार की बरामदगी और मामले के अन्य पहलुओं की जांच के लिए पुलिस सुंदर त्यागी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
पिस्टल बरामदगी के लिए होगी रिमांड
खरखौदा थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस न्यायालय से सुंदर त्यागी की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगने जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि हत्या में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी से जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिलेगी। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद देहरादून लौट गया था और वहां एक गनहाउस में लाइसेंसी पिस्टल जमा करा दी थी।
यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस सुनवाई: सौरभ को थी पत्नी के अफेयर की भनक, मां से जताई थी हत्या की आशंका, दोस्त ने दी अहम गवाही
2 of 6
बिट्टू त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
बिट्टू और तरुण की तलाश में दबिश
मामले में नामजद किए गए अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस हापुड़ समेत विभिन्न जिलों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों की भूमिका और वारदात के समय उनकी मौजूदगी से जुड़े साक्ष्य भी जुटा रही हैं।
3 of 6
फ्लाईओवर के नीचे खड़ी तुषार की कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या की रात क्या हुआ था?
पुलिस के अनुसार तुषार त्यागी की बहन ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता सुंदर त्यागी ने ही उसके भाई की हत्या की है। इसके बाद तुषार की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। परिजनों का आरोप है कि तुषार को फोन कर बुलाया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी से बरामद हुआ था।
4 of 6
तुषार त्यागी की फाइल फोटो। तुषार की कार, जिसमें शव मिला।
- फोटो : अमर उजाला
स्कॉर्पियो में पीछे बैठकर मारी गई गोली
जांच अधिकारियों के अनुसार वारदात के समय सुंदर त्यागी स्कॉर्पियो की पिछली सीट पर बैठा था। आरोप है कि उसने वहीं से तुषार के सिर और माथे पर गोलियां चलाईं। पुलिस को वाहन से तीन बीयर की बोतलें भी मिली थीं, जिनमें दो खाली और एक भरी हुई थी। इन साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
5 of 6
तुषार त्यागी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहचान बदलकर रहने के आरोपों की जांच
जांच में यह भी सामने आया है कि सुंदर त्यागी देहरादून में कथित रूप से विकास सुमन नाम से रह रहा था। थार वाहन और लाइसेंसी पिस्टल भी इसी नाम से जुड़े होने की जानकारी मिली है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी ने वास्तव में अपनी पहचान बदली थी या विकास सुमन नाम किसी अन्य व्यक्ति का है। इस पहलू की भी गहन जांच की जा रही है।