फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम

Wed, 28 Dec 2022 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Dec 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Death News in Hindi: Sheezan Khan s born in Meerut, Suicide Case of Tunisha News
Tunisha Sharma and Sheezan Khan - फोटो : social media

मुंबई की उभरती अभिनेत्री ऑर मॉडल तुनिषा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में आरोपी शीजान खान का मेरठ से गहरना नाता सामने आया है। 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने बीते शनिवार को सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनके को-स्टार शीजान खान को अभिनेत्री की मां की शिकायत के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस मामले की जांच सख्ती से कर रही है।



तुनिषाशर्मा के आत्महत्या के मामले में दायर की गई एफआईआर से पता चला है कि अभिनेत्री और शीजान खान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इतना ही नहीं दोनों का अभी 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। तुनिषाशर्मा कथित तौर पर डिप्रेशन में थीं और संदेह जताया जा रहा है कि उनकी आत्महत्या का कारण यही है।

तुनिषा शर्मा की मौत की खबर से सभी लोगों को गहरा झटका लगा है। कोई भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि तुनिषा ने महज 20 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया। सभी लोग अभिनेत्री को याद कर रहे हैं।

Tunisha Sharma Death News in Hindi: Sheezan Khan s born in Meerut, Suicide Case of Tunisha News
Tunisha Sharma Death case - फोटो : social media

दरअसल शीजान खान मेरठ के लिसाड़ीगेट के रहने वाला है और यहीं पर उसका जन्म हुआ है। शूटिंग के दौरान फांसी लगाकर जान देने वाली तुनिषा शर्मा के जेल में बंद पूर्व प्रेमी शीजान खान का जन्म लिसाड़ीगेट के शूकरनगर में हुआ है। जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस फलक नाज और शफक नाज उसकी बहने हैं।


 
Tunisha Sharma Death News in Hindi: Sheezan Khan s born in Meerut, Suicide Case of Tunisha News
Tunisha Sharma - फोटो : social media

शीजान के पिता 10 साल पहले मुंबई में जाकर बस गए थे। अब यहां उसके ननिहाल वाले ही रहते हैं, शीजान अपनी दोनों बहनों के काफी नजदीक हैं, जब से इन्हें यह पता चला है कि शीजान का नाम तुनिष्सा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने में सामने आया है, ऐसे में परिवार के लोग काफी परेशान हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Death News in Hindi: Sheezan Khan s born in Meerut, Suicide Case of Tunisha News
फलक नाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फलक और शफक नाज की मां कहकशा नाज ने पति के मुंबई चले जाने के बाद से अपनी दोनों बेटियों और शीजान व अहान को मेहनत से परवरिश कर बड़ा किया है और उन्हें उच्च शिक्षा दिलाई है।

विज्ञापन
Tunisha Sharma Death News in Hindi: Sheezan Khan s born in Meerut, Suicide Case of Tunisha News
शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों बेटियों फलक और शफक नाज ने 'महाभारत', 'ससुराल सिमर का', 'देवों के देव महादेव', 'चिड़ियाघर', 'गुम है किसी के प्यार में' आदि सीरियल में काम करके नाम कमाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed