फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tokyo Olympic: उम्मीद बरकरार ! 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में चूके सौरभ चौधरी, अब इस मुकाबले पर टिकी नजरें

Sat, 24 Jul 2021 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Jul 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympic: Meerut Shooter saurabh chaudhary match today in ten meter air pistol event
saurabh chaudhary - फोटो : Amar Ujala Meerut

पूरी दुनिया की नजरें आज ओलंपिक के नतीजे पर लगी हैं। मेरठ को पहले दिन जहां शूटर सौरभ चौधरी से पदक की उम्मीद लगी थी लेकिन दोपहर को हुए फाइनल मुकाबले में सौरभ को मायूसी हाथ लगी। हालांकि अभी उनसे पदक की उम्मीद बरकरार है। 

Tokyo Olympic: Meerut Shooter saurabh chaudhary match today in ten meter air pistol event
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हवन कर की जा रही जीत की कामना - फोटो : Amar Ujala Meerut

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी ने क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठे नंबर से रैंक में पहले स्थान पर जगह बनाई, जो मेरठ सहित देशवासियों को पदक की उम्मीद के दावे को मजबूत कर रहा था। क्वालिफिकेशन राउंड के बाद फाइनल राउंड भी आज दोपहर 12 बजे हुआ, जिसमें सौरभ पदक लाने से चूक गए।

उनके कोच अमित श्योराण ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है, सौरभ पदक लेकर आएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदकों की झड़ी लगाने वाले सौरभ के लिए अग्नि परीक्षा का समय है। 

Tokyo Olympic: Meerut Shooter saurabh chaudhary match today in ten meter air pistol event
मंदिर में पूजा कर जीत की दुआ करते सौरभ चौधरी के माता पिता - फोटो : Amar Ujala Meerut

पदक से चूके सौरभ, एक और उम्मीद अभी बाकी
शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल की एकल स्पर्धा में भले ही सौरभ चौधरी पदक से चूक गए हों, लेकिन उनके पास अभी एक और मौका पदक जीतने का है। क्वालीफिकेशन राउंड में सौरभ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली रैंक हासिल करने के बाद सौरभ फाइनल में सातवें स्थान पर रहे।

मेरठ व सहित देशवासियों को निराशा जरूर हुई, लेकिन 27 जुलाई को मिक्स इवेंट में उनके पास एक और पदक जीतने का मौका होगा, जिसमें वह भारतीय महिला शूटर मनु भाकर के साथ निशाना साधेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tokyo Olympic: Meerut Shooter saurabh chaudhary match today in ten meter air pistol event
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में सौरभ चौधरी की जीत के लिए किया गया हवन - फोटो : Amar Ujala Meerut
ओलंपिक जागरूकता मशाल रिले आज पहुंचेगी मेरठ
खेल जगत फाउंडेशन उप्र द्वारा शुक्रवार से 3625 किमी. की टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का शुभारंभ बरेली से हुआ है। कार्यक्रम के जिला संयोजक योगेश सिंह ने बताया कि रिले गाड़ी मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से होते हुए शनिवार शाम 5 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचेगी। मेरठ से रिले गाजियाबाद रवाना होगी।  
विज्ञापन
Tokyo Olympic: Meerut Shooter saurabh chaudhary match today in ten meter air pistol event
Tokyo Olympics 2021, टोक्यो ओलंपिक 2021 - फोटो : Amar Ujala Meerut
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए आगे आया शहर 
टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए शहरवासी आगे आए हैं। अमर उजाला के अभियान ‘विजयी भव’ के तहत शुक्रवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। लोगों ने खिलाड़ियों के नाम अपने संदेश लिखे और बधाई दी। इस बार मेरठ से पांच खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सौरभ चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, वंदना कटारिया, अन्नू रानी, सीमा अंतिल शामिल हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed