आज नवरात्रि का तीसरा दिन है और आज के दिन देवी चंद्रघंटा की उपासना होती है। बता दें कि चंद्रघंटा देवी मां भगवती का तीसरा स्वरूप है।
मां देवी के मस्तक पर घंटे के आकर का चंद्रमा सुशोभित है, इसीलिए इन्हें चन्द्रघंटा के नाम से पुकारा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की आराधना करने से इंसान के अंदर का अहंकार नष्ट होता है। ऐसा करने से सौभाग्य, शांति और वैभव की प्राप्ति होती है।
आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर शायद आपको अजीब लगे, लेकिन जैसा हम बताएंगे, ठीक वैसा करने पर आपको अपने हर काम में सौ प्रतिशत सफलता मिलेगी। ऐसा कुई ज्योतिषाचार्यों का कहना है। लेकिन आपको करना क्या है ये जानने के लिए आगे पढ़ें...
दरअसल बात क्या है कि कुछ लोगों में टैलेंट होने के बावजूद वो हमेशा परीक्षा या इंटरव्यू में फेल हो जाते हैं। जीवन में बार-बार ऐसा होने से वो तंग हो जाते है और कुछ गलत काम कर बैठते हैं। इसलिए हम आपको एक ऐसे टोकटे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जिसे करके आप आसानी से कोई भी इंटरव्यू पास कर सकते हैं। टोटका कैसे करना है ये आगे जाने...
मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि में किसी भी दिन सुबह स्नान करें और श्वेत रंग के आसन पर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें। इसके बाद अपने सामने पीला कपड़ा बिछाकर उस पर 108 मनकों वाली रुद्राक्ष की माला रखें। अब इस पर केसर और इत्र छिड़क कर माला को धूप, दीप के साथ विधिवत पूजा करें।