फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवरात्रि पर मंदिरों की ये तस्वीरें, आपको भी सोचने पर मजबूर कर देंगी

Sat, 22 Jul 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 22 Jul 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
These pictures of temples on Shivratri, will also force you to think
रोड पर बहता गंगाजल

शिवरात्रि पर बाबा औघड़नाथ मंदिर में चार लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं कई मंदिरों के बाहर जल रोड पर बहता देखा गया। घोर लापरवाही की वजह से हनुमान चौक पर गंगाजल नाले में बहता दिखा।

These pictures of temples on Shivratri, will also force you to think
रोड पर बहता गंगाजल

जहां शुक्रवार को दिन भर कांवड़ियों ने हाजिरी का जल चढ़ाया, वहीं सामान्य शिव भक्तों ने त्रयोदशी का जल चढ़ाया। रात्रि 10 बजे से सुबह तक शिवरात्रि का जल चढ़ाया गया।

These pictures of temples on Shivratri, will also force you to think
शिवलिंग पर जल चढ़ाते कांवड़िये

बाबा औघड़नाथ मंदिर में 20 जुलाई की मध्य रात्रि से ही बम बम भोले के उद्घोष से गूंजना शुरू हो गया। कांवड़िये और अन्य शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। 21 जुलाई की दोपहर दो बजे तक शिवभक्तों की लाइनें लगी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These pictures of temples on Shivratri, will also force you to think
रोड पर बहता गंगाजल

हालांकि इसके उपरांत दो घंटे तक लाइनें तो टूट गईं, लेकिन शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। तपती धूप में मंदिर परिसर को ठंडा करने को फर्श पर पानी छोड़ा गया।  शाम के समय फिर से शिव भक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो र्गइं। रात्रि में कांवड़ियों का सैलाब मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा।

विज्ञापन
These pictures of temples on Shivratri, will also force you to think
शिवलिंग पर जल चढ़ाते कांवड़िये

औघड़नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में त्रयोदशी और शिवरात्रि का जल चढ़ाया गया। कुल मिलाकर जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की संख्या चार लाख से अधिक पहुंच गई है। इनमें लगभग दो लाख कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया है। मंदिर की सफाई और रुद्राभिषेक, आरती के  समय ही जलाभिषेक रोका गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed