फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खतरा: गंगा में तेज कटान से आई आफत, पानी में समा रही करोड़ों की सड़क, देखें पुल की खौफनाक तस्वीरें

Fri, 29 Jul 2022 06:21 PM IST
कपिल kapil रविंद्र चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
रविंद्र चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Jul 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
There is a danger on the bridge due to erosion in the Ganges in Hastinapur of Meerut, see photos
गंगा में कटान से बढ़ा खतरा। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र के भीमकुंड गांव के समीप गंगा पुल पर गंगा का जलस्तर बढ़ते ही कटान का खतरा बढ़ गया है। पिछले तीन दिनों से चांदपुर की ओर पुल के अंतिम पिलर पर भीषण कटान हो रहा है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की बनाई गई सड़क भी भरभरा कर गंगा में समा रही है। 



हस्तिनापुर से बिजनौर के चांदपुर को जोड़ने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर भीमकुंड गांव के समीप गंगा पुल का निर्माण कराया था। इस निर्माण के पूरा होने से चांदपुर, बिजनौर, धामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ आदि जाने वाले लोगों की मंजिल और आसान हो गई। लेकिन इस पुल पर एक बार फिर गंगा के कटान का संकट मंडरा रहा है।

There is a danger on the bridge due to erosion in the Ganges in Hastinapur of Meerut, see photos
खतरा। - फोटो : amar ujala

पिछले तीन दिनों से चांदपुर बिजनौर की ओर गंगा के अंतिम पिलर पर गंगा का भीषण कटान चल रहा है। जिससे पुल के नीचे बनी एक महाराज की झोपड़ी और सामान गंगा में बह गया। वहीं करीब दस मीटर पुल के नीचे सड़क का हिस्सा भी गंगा के कटान में समा चुका है।

There is a danger on the bridge due to erosion in the Ganges in Hastinapur of Meerut, see photos
खतरा। - फोटो : amar ujala

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क गंगा में समा रही है, ऐसे में पुल का हिस्सा भी गंगा में समा सकता है। वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना राज्य सेतु निगम के अधिकारियों के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को भी दी। लेकिन अभी तक उन्होंने कटान को रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
There is a danger on the bridge due to erosion in the Ganges in Hastinapur of Meerut, see photos
बड़ा खतरा। - फोटो : amar ujala

कटान की सूचना मिलते ही अमर उजाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइव फोटो किए और स्थानीय लोगों से बातचीत की। जिसमें कुलदीप, बिरजपाल, बितेंद्र, रणवीर प्रधान व पुल पर झोपड़ी बनाकर रह रहे महाराज के साथ अन्य ग्रामीणों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अगर इस कटान को समय रहते नहीं रोका गया तो अगले दो-तीन दिनों में पुल का हिस्सा गंगा में समा जाएगा। जिससे सरकार के करोड़ों रुपये से तैयार किया गया पुल भी पानी में बहने की संभावना है। 

विज्ञापन
There is a danger on the bridge due to erosion in the Ganges in Hastinapur of Meerut, see photos
खतरा। - फोटो : amar ujala

सूचना के बाद भी संज्ञान नहीं ले रहे अधिकारी
स्थानीय सिरजेपुर के ग्राम प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि जब उन्हें पुल के पिलर के कटान की जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा और इसकी सूचना शासन-प्रशासन के अधिकारियों को दी। लेकिन पुल के कटान को रोकने के लिए कोई प्रक्रिया शुरू होती नजर नहीं आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed