फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षिकाओं ने स्कूल प्रबंधक पर लगाया ऐसा आरोप, थाने में तीन घंटे चला हाई प्रोफाइल ड्रामा, तस्वीरें

Tue, 22 Sep 2020 11:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Sep 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
The teachers has ruckus in the police station in the case of salary and blamed on school manager
वेतन नहीं मिलने से नाराज ऋषभ एकेडमी की टीचर हंगामा करते हुए। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

एक नहीं, दो नहीं, 52 शिक्षिकाओं द्वारा एक साथ स्कूल के प्रबंध समिति सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। स्कूल से लेकर सदर थाने तक तीन घंटे हाई प्रोफाइल ड्रामा चला, शिक्षिकाएं और रंजीत जैन आमने सामने बैठे रहे, लेकिन पुलिस इस मामले को पुराना विवाद बताकर स्कूल प्रबंधक की थाने में खातिरदारी करती रही।

The teachers has ruckus in the police station in the case of salary and blamed on school manager
स्कूल प्रबंधक को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कैंट में ऋषभ एकेडमी में करोड़ों का घोटाला पुराना हो सकता है, लेकिन सोमवार को शिक्षिकाओं द्वारा जो आरोप रंजीत जैन और उसके बेटे पर लगाए गए, वह बेहद गंभीर है। 52 शिक्षिकाओं को सड़क पर हंगामा करते थाने पहुंचना पड़ा। थाने में शिक्षिकाओं ने स्कूल प्रबंधक के सामने स्कूल में होने वाली सभी गतिविधियां दोहराईं।

The teachers has ruckus in the police station in the case of salary and blamed on school manager
तीन घंटे हाई प्रोफाइल ड्रामा चला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने स्कूल प्रबंधक और उसके बेटे पर कार्रवाई करने की बजाय थाने में ही उनकी खूब खातिरदारी की। शिक्षिकाओं ने बताया कि एक शिक्षिका को प्रबंध समिति सचिव ने जबरन अपनी गोद में बैठाया था। जिसको लेकर शिक्षिकाओं ने हंगामा भी किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को भी शिक्षिकाएं रंजीत जैन और उसके बेटे पर आरोप लगाती रहीं, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनकर सुनती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The teachers has ruckus in the police station in the case of salary and blamed on school manager
तीन घंटे हाई प्रोफाइल ड्रामा चला - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि ऋषभ एकेडमी में कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मी को भी पीटा गया। इस मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि थाने में समझौते की बात की गई। 

विज्ञापन
The teachers has ruckus in the police station in the case of salary and blamed on school manager
तीन घंटे हाई प्रोफाइल ड्रामा चला - फोटो : अमर उजाला

प्रबंध समिति के विवाद में पढ़ाई हो रही प्रभावित 
ऋषभ एकेडमी सदर में प्रबंध समिति और शिक्षकों के बीच होने वाला विवाद छात्रों की पढ़ाई प्रभावित कर रहा है। कभी छात्रों को टीसी देने, कभी छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करने और कभी छात्रों को फेल करने की शिकायतें आती रहीं हैं। स्कूल के प्रबंध समिति सचिव रंजीत जैन का अन्य सदस्यों व शिक्षकों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिक्षकों के अनुसार स्कूल में पिछले सात साल से कोई समिति नहीं है। रंजीत जैन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। रजिस्ट्रार कार्यालय से लेकर, शिक्षा विभाग, सीबीएसई में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि मवाना में भी ऋषभ एकेडमी के नाम से अवैध स्कूल चलाया है। सदस्यों ने बताया कि फीस से हर साल साढ़े छह करोड़ रुपये स्कूल को आता है, जबकि वेतन में दो करोड़ रुपये जाते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed