फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: ten died from poisonius liquer in mawana meerut

मेरठ शराब कांड: अब तक 10 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम, उजड़ गए परिवार, आखिर पकड़ा गया प्रधान प्रत्याशी

Wed, 28 Apr 2021 10:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Apr 2021 10:14 AM IST
सार

मेरठ के साधारणपुर गांव में जहरीली शराब ने एक और युवक की मौत हो गई। पिछले 48 घंटों में शराब पीने से मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Meerut News: ten died  from poisonius liquer in mawana meerut
मामले की जानकारी देती महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में थाना इंचौली क्षेत्र के साधारणपुर गांव में जहरीली शराब ने एक और युवक जोनी (28) की मौत हो गई। पिछले 48 घंटों में शराब पीने से मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पंचायत चुनाव के दौरान बांटी गई अवैध शराब के कारण इन ग्रामीणों की जान चली गई। इस मामले में काफी फजीहत होने के बाद पुलिस ने एक प्रधान प्रत्याशी को पकड़ा और उससे पूछताछ की। वहीं, पुलिस से लेकर आबकारी विभाग के अफसर अब तक मामले में खामोश रहकर खुद को बचाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


बताया गया है कि इंचौली क्षेत्र के साधारणपुर में प्रधान प्रत्याशी ने 25 अप्रैल को शराब बांटी थी। तभी से गांव में मौत होने का सिलसिला शुरू हुआ। सोमवार रात तक नौ लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार गांव के ही जोनी की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने किसी भी शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया था, जहरीली शराब से गई जान
मरने वाले लोगों के कुछ परिजनों ने मीडिया और पुलिस को बताया था कि प्रधान प्रत्याशी ने शराब बांटी थी। इस जहरीली शराब से ही लोगों की जान गई। गांव में पिता-पुत्र समेत 10 लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में जहरीली शराब से लोगों की मौतें हो रही हैं, जिस पर पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग ने चुप्पी साधी हुई है। सवाल सरकारी मशीनरी पर भी उठ रहे हैं। एक ही गांव में जहरीली शराब से इतनी मौत होने की गूंज लखनऊ तक है।
 

पुलिस बनी डॉक्टर, बिना जांच कर दिया बीमारी से मौत का दावा
गांव में लगातार 10 लोगों की मौत के बावजूद पुलिस का रवैया सबसे हैरान करने वाला रहा। अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस खुद ही डॉक्टर बन गई और बिना जांच ही दावा कर दिया कि ग्रामीणों की मौत बीमारी से हुई है। शवों का पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया गया।

यह भी पढ़ें: राहत: सांसद की अपील पर पीएम मोदी का बड़ा फैसला, अमेरिका से भारत आएंगे 1500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, कीमत है नौ करोड़

अगर बीमारी से भी मौतें हुई हैं तो पुलिस ने पोस्टमार्टम क्यों नहीं करवाया। वहीं, पुलिस और गांव के प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण पीड़ित परिवार भी खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं। सरकारी तंत्र इसी कोशिश में है कि कोरोना के शोर में शराब से मौतों का मामला दब जाए।

खुद को बचाने में जुटे जिम्मेदार अफसर
पुलिस प्रशासन से आबकारी विभाग के अफसर भी इस मामले में खुद को बचाने में जुटे हैं। इसलिए जहरीली शराब बांटने से लेकर सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय बीमारी से मौत होने शोर ज्यादा मचाया जा रहा है। वहीं, गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने नसीहत देना शुरू किया है कि वे नशे के चक्कर में जहरीली शराब न पीएं अन्यथा और परिवार बर्बाद हो जाएंगे।
 
जान गंवाने वालों में एक ही मोहल्ले के सात लोग शामिल
साधारणपुर गांव में लगातार 10 मौतों के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। अपनों को खो चुके कुछ परिवारों की महिलाएं और बच्चे दिनभर रोते बिलखते रहे तो कुछ में मातम पसरा रहा। मरने वालों में सात लोग एक ही मोहल्ले के हैं। ये राज मिस्त्री थे। पड़ोसियों और अन्य ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा संकट: केएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से नौ मरीजों की मौत, मचा हड़कंप

गांव में लाला, महेंद्र, पंकज, अंकित सहित अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। इनके परिजन दहशत में हैं। कुछ ग्रामीणों ने चुनाव के समय शराब बांटने वाले प्रत्याशियों को कोसना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ बुजुर्ग और जिम्मेदार लोग युवाओं को शराब की लत से दूर रहने की नसीहत दे रहे हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गुस्सा रहा कि पुलिस ने समय रहते ध्यान नहीं दिया। यदि पुलिस और आबकारी विभाग सक्रिय रहता तो शायद इतनी जिंदगियां खत्म न होतीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed