मुजफ्फरनगर जिले में तीन दिन पूर्व एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। नहर से किशोर का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। वहीं परिजनों ने बेटे की हत्या कर नहर में फेंके जाने आरोप लगाए थे। वहीं तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने किशोर की मौत से जुड़े सारे रहस्यों से पर्दा हटा दिया। आगे पढ़ें आखिर कैसे टिकटॉक वीडियो के चक्कर में दो किशोर अपनी जान से हाथ धो बैठे और अपने परिवारों को दे गए जिंदगी भर का गम: -
2 of 5
गंगनहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी किशोर की जान टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान गई थी। मौत के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर किशोर की मौत का वीडियो वायरल होने से मामले का खुलासा हुआ।
3 of 5
गंगनहर
- फोटो : अमर उजाला
मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी राज (16) पुत्र राजा कुरैशी की लाश तीन दिन पूर्व कुतुबपुर गंगनहर में मिली थी, जिसके सिर में चोट के गंभीर निशान थे। किशोर अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुतुबपुर नहर पर गया था। सिर में चोट के निशान देख राज के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव गंगनहर में फेंके जाने की आशंका जताई थी।
4 of 5
गंगनहर
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर अचानक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मरने वाला किशोर कुतुबपुर गंगनहर के बीच में पहुंचकर पानी में छलांग लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पानी में छलांग लगाते ही किशोर का सिर पानी में पड़े किसी पत्थर से टकराता है और वह वहीं डूब जाता है।
5 of 5
गंगनहर
- फोटो : अमर उजाला
पानी में उतराते किशोर के शरीर में कोई हरकत नहीं होते देख गंगनहर के किनारे खड़े होकर उसका टिकटॉक वीडियो बना रहे उसके दोस्त कहते भी हैं कि इसे क्या हो गया? किशोर की मौत का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब नए सिरे से मामले की जांच कर रही है कि किशोर खुद पानी में कूदा था या उसे किसी दोस्त ने ऐसा करने के लिए उकसाया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।