फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपर लाॅकडाउन में किसी भूतिया शहर की तरह दिखा मेरठ, तस्वीरें बयां कर रही कोरोना के खौफ की हकीकत

Thu, 21 May 2020 06:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 May 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Super Lockdown in Meerut: Corona patients growing in Meerut, death toll also increased
मेरठ में सुपर लाॅकडाउन - फोटो : meerut

कोरोना वायरस का कहर मेरठ में थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन अब कोरोना की चेन तोड़ने की हरसंभव कोशिश में जुटे हैं। इसे देखते हुए शहर में दो दिन सुपर लाॅकडाउन लागू किया गया है।



आज सुपर लाॅकडाउन के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। यहां तक कि गलियों चैराहों से लेकर बाजार तक हर जगह केवल सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान मेरठ किसी डरावने और वीरान शहर की तरह नजर आया। आगे तस्वीरों में देखें आखिर किस तरह लोगों में कोरोना के खौफ की दहशत को बयां कर रही हैं ये सूनी सड़कें:-

Super Lockdown in Meerut: Corona patients growing in Meerut, death toll also increased
मेरठ में सुपर लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala

मेरठ में कोरोना को लेकर लाॅकडाउन के शुरुआत में लोगों द्वारा बरती गई लापरवाही शहर भर की जनता पर भारी पड़ी। नतीजा ये हुआ कि संक्रमण हाॅटस्पाॅट से सब्जी मंडियों तक जा पहुंचा। सब्जी व्यापारियों, आढ़तियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद तो स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक खलबली मच गई।

Super Lockdown in Meerut: Corona patients growing in Meerut, death toll also increased
मेरठ में सुपर लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala

शहर में एक तरफ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ोतरी पर था तो दूसरी और कोरोना से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी। शहर में अब तक कुल 21 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 349 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Super Lockdown in Meerut: Corona patients growing in Meerut, death toll also increased
मेरठ में सुपर लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala

मेरठ में गुरुवार को तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी ने लोगों को भीषण गर्मी का अहसास कराया। वहीं शहर की तपती सड़कों खौफ का सन्नाटा इसे किसी डरावने और वीरान दिखने वाले शहर में तब्दील कर रहा था। हर नाके पर पुलिस की सख्त तैनाती रही।

विज्ञापन
Super Lockdown in Meerut: Corona patients growing in Meerut, death toll also increased
मेरठ में सुपर लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala meerut

शहर के सबसे व्यस्ततम रहने वाले बेगमपुल चैराहे पर कोई हलचल नहीं दिखी, जरूरी काम से निकले इक्का-दुक्का लोगों को भी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ही आगे जाने दिया। वहीं बेवजह निकले लोगों को हिदायत देकर घर वापस भेजा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed