फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dusshera: हस्तिनापुर में गंगा घाट पर उमड़े श्रद्धालु, डुबकी लगाई लेकिन 4 किमी धूल-धूप में चले पैदल

Thu, 05 Jun 2025 11:06 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Jun 2025 11:06 AM IST
सार

गंगा दशहरे पर हस्तिनापुर के मखदूमपुर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, लेकिन टूटी सड़कों और अव्यवस्था ने किया परेशान। यहां तक कि भक्तों को चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।

विज्ञापन
Devotees Flock to Hastinapur for Ganga Dussehra, Face Dusty Roads and Poor Arrangements
गंगा दशहरा - फोटो : संवाद

हस्तिनापुर के मखदूमपुर घाट पर गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूरज की पहली किरण के साथ ही हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पवित्र जल से तन-मन को शुद्ध किया। परिवार संग आए भक्तों ने पिंडदान और पूजा-अर्चना भी की।

Devotees Flock to Hastinapur for Ganga Dussehra, Face Dusty Roads and Poor Arrangements
मखदूमपुर गंगा घाट पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

चार किलोमीटर का रेतीला रास्ता, धूप और धूल फिर भी हौसला नहीं टूटा 
गंगा घाट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब चार किलोमीटर का उबड़-खाबड़, धूलभरा रास्ता पार करना पड़ा। मोटरसाइकिल और छोटे वाहन रास्ते में धंस गए। महिलाएं, बुज़ुर्ग और बच्चे तेज धूप में पैदल चलते दिखे, फिर भी किसी ने शिकायत नहीं की क्योंकि मजिल मां गंगा थी।

Devotees Flock to Hastinapur for Ganga Dussehra, Face Dusty Roads and Poor Arrangements
गंगा दशहरा पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

उद्घाटन तो हुआ लेकिन व्यवस्थाएं अधूरी रहीं
बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा मेले का उद्घाटन तो कर दिया गया, लेकिन मेला स्थल तक पहुंचने के रास्ते को दुरुस्त नहीं कराया गया। श्रद्धालुओं को गड्ढों, धूल और रेत से भरे रास्तों से गुजरना पड़ा। कई लोगों को बच्चों को गोद में उठाकर घाट तक लाना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees Flock to Hastinapur for Ganga Dussehra, Face Dusty Roads and Poor Arrangements
गंगा दशहरा पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग और व्यतिपात, इस बार गंगा दशहरे का विशेष महत्व
इस वर्ष गंगा दशहरे पर दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बने। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग और व्यतिपात योग का एक साथ आना कई दशकों बाद हुआ है। इस कारण गंगा स्नान, दान, जप, तप और व्रत का विशेष फल मिलने की मान्यता रही।

विज्ञापन
Devotees Flock to Hastinapur for Ganga Dussehra, Face Dusty Roads and Poor Arrangements
गंगा दशहरा पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

एक ही घाट पर जीवन और मृत्यु दोनों की पूजा
घाट पर कई परिवारों ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए तो वहीं अनेक लोगों ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। गंगा किनारे बैठे पंडितों को श्रद्धालुओं ने आस्था से दान-दक्षिणा दी। यह दृश्य भारतीय परंपरा और संस्कृति की गहराई को दर्शाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed