{"_id":"5eef16c58ebc3e42f1002071","slug":"solar-ecalipse-reflection-on-paper-support-of-x-ray-somewhere-it-is-how-people-see-the-surya-grahan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar ecalipse: कागज पर प्रतिबिंब, कहीं एक्स-रे का सहारा, लोगों ने ऐसे देखा 'रिंग ऑफ फायर' का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solar ecalipse: कागज पर प्रतिबिंब, कहीं एक्स-रे का सहारा, लोगों ने ऐसे देखा 'रिंग ऑफ फायर' का नजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:49 PM IST
सार
'रिंग ऑफ फायर' को लेकर लोगों में रही खासी उत्सुकता,
एक्स-रे और दूरबीन से मकानों की छतों पर चढ़कर देखा अद्भुत दृश्य
विज्ञापन
1 of 7
सहारनपुर में रिंग ऑफ फायर का नजारा कुछ ऐसा दिखा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'रिंग ऑफ फायर' के नाम से प्रचलित कंकण सूर्यग्रहण आज भारत के साथ विश्व भर में दिखाई दिया। ज्योतिष वैैज्ञानिकों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज दिखने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से कुंडलाकार था। यह दृश्य सभी के लिए दुर्लभ रहा।
इस दौरान सूर्य का आकार किसी स्वर्ण कंगन की तरह नजर आया। इस अद्भुत खगोलीय घटना को हर कोई देखना चाहता था। इसके लिए लोगों ने अलग अलग तरीके आजमाए। आगे स्लाइड्स में देखें लोगों ने कैसे देखा रिंग ऑफ फायर का नजारा :-
2 of 7
मेरठ में कागज पर देखा गया सूर्य ग्रहण का प्रतिबिंब
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ, बिजनौर व सहारनपुर जिले में सूर्य ग्रहण साफ नजर आया। लोगों ने उत्सुकता के साथ इस खगोलीय घटना को अपने कैमरों में कैद किया। मेरठ में टेलीस्कोप व अन्य उपकरणों के साथ कागज पर 'रिंग आफ फायर' का प्रतिबिंब देखा गया।
3 of 7
सूर्य ग्रहण
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर के बेहट में रविवार को हुआ सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में सहारनपुर केबेहट क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।12 बजकर 16 मिनट पर ली गई तस्वीर में सूर्य छल्ले के आकार में दिखाई दे रहा था। इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोग मकानों की छतों और बालकनी से एक्स-रे व दूरबीन के जरिए इस अद्भुत दृश्य को देखते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सूर्य ग्रहण
- फोटो : amar ujala
सूर्यग्रहण को लेकर पिछले कई दिन से बेहट क्षेत्र चर्चा में था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार वैज्ञानिकों का कहना था, कि यह सूर्य ग्रहण वलयाकार रूप में केवल जनपद सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में ही स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
विज्ञापन
5 of 7
सूर्य ग्रहण 2020
- फोटो : amar ujala
शनिवार की शाम मेरठ के जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बताया था कि यह दुर्लभ खगोलीय घटना बेहट क्षेत्र के 13 किलोमीटर के क्षेत्रफल में स्पष्ट तौर पर दिखाई देगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।