फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का मर्डर: 'ये रास्ता तीन परिवारों का है, सार्वजनिक बाजार...'; निशा ने बनाया था वीडियो

Sat, 04 Jul 2026 03:00 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 04 Jul 2026 03:00 PM IST
सार

मेरठ में हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या के मामले में एक और जानकारी सामने आई है। हत्या से कुछ दिन पहले निशा ने एक वीडियो बनाई थी। इसमें वो कह रही थी कि यह रास्ता तीन परिवारों का है। थाने वाले सुनवाई नहीं कर रहे हैं, मेरे हसबैंड को बैठा रखा है।

विज्ञापन
Social media influencer Nisha Chauhan murder This path belongs to three families Nisha had made a video
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान ने हत्या से कुछ दिन पहले भी वीडियो बनाया था। यह वीडियो रास्ते को लेकर था। वीडियो में निशा ने कहा था कि पूरे सरूरपुर वालों सुन लो। यह रास्ता तीन परिवारों अरविंद चाचा, हमारा और कोमल का एक निजी रास्ता है। कोई सार्वजनिक बाजार का रास्ता नहीं है। सरूरपुर थाने वाले हमारी सुनवाई नहीं कर रहे। मेरे हसबैंड को थाने में बैठा रखा है।


यह बातें निशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में कही थीं। वीडियो में वह कह रही है कि विकास को कहा कि तू चिनाई कर, हम आएंगे। तीन बार मैंने पुलिस बुलाई है। मैं थाने गई। पुलिस वालों ने मुझे थाने से भेज दिया। फिर भी काम चला। सरूरपुर में मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मेरे साथ विकास की पूरी फैमिली ने मारपीट की। मेरे चोट लगी है, आप देख रहे हो। मेरे मुंह पर भी देखो। सब विकास की तरफ बोल रहे हैं। नगर पंचायत वालों आप भी सुन लो।
Social media influencer Nisha Chauhan murder This path belongs to three families Nisha had made a video
पति के साथ निशा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विवाद के बाद विकास के घर जाने लगा था प्रदीप 
निशा की बहन ने बताया कि एक एक सप्ताह पहले विकास से विवाद हुआ था। इसके बाद प्रदीप ने विकास के घर जाना शुरू कर दिया था। निशा ने कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। उसका कहना था कि विकास उसके पति प्रदीप को भड़काता है।
Social media influencer Nisha Chauhan murder This path belongs to three families Nisha had made a video
निशा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरे साथ गलत होता है तो फरियाद, विकास जिम्मेदार
विकास के मामा का लड़का राहुल है। उसने मेरे सरेआम चांटा मारा है। मेरे बेटों को चौकी में पुलिस वालों ने बैठा लिया। 112 पर मैंने कॉल की। चार बार पुलिस आई, चारों बार चालबाजी से काम करवा दिया। फरियाद डॉक्टर का विकास के लड़के ने सरेआम नाम लिया है। फरियाद डॉक्टर काम चलवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Social media influencer Nisha Chauhan murder This path belongs to three families Nisha had made a video
निशा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरे साथ में कोई दुर्घटना होती है तो फरियाद डॉक्टर, प्रशासन और विकास जिम्मेदार है। मुझे राहुल, मनश्वी, रश्मि और विकास की मां ने पीटा है। महिला पुलिस मुझे भी उठाकर ले गई। फिर भी गेट की चिनाई की गई। मेरी सुनवाई नहीं हुई। उसका गेट लग गया। रणवीर ठेकेदार ने मुझे थाने से उस समय बुलाया जब विकास ने हमारी जमीन पर छज्जा डाला।
विज्ञापन
Social media influencer Nisha Chauhan murder This path belongs to three families Nisha had made a video
निशा की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विकास खोलना चाहता था रेस्टोरेंट
निशा की मां माया और पिता ब्रह्मपाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले गली में घर का गेट खोलने को लेकर विवाद हुआ था। निशा को पता चला था कि विकास यहां रेस्टोरेंट खोलना चाहता है। ब्यूटी पार्लर पर महिलाएं और युवतियां आती थीं। इसके चलते निशा गेट खोलने का विरोध कर रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed