फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों पर बर्फबारी से पश्चिमी यूपी में और बढ़ेगी ठिठुरन, इन तस्वीरों में देखें मौसम का मिजाज़

Thu, 27 Dec 2018 12:54 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 27 Dec 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Snowfall on the hills has increased cold in western UP, see these pictures of winter weather
winter up

पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। बुधवार सुबह के घना कोहरा रहा तो गुरुवार को भी सूर्य देवता अपनी झलक भर दिखाकर छुप गए। जी हां आज भी मौसम में नमी व कोहरे का असर बरकरार है। दृश्यता कम होने से हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी मौसम के तेवर ऐसे ही रहेंगे। आगे तस्वीरों में देखें सर्द मौसम के तेवर:-

Snowfall on the hills has increased cold in western UP, see these pictures of winter weather
winter up

दिन और रात का तापमान नीचे आने से मौसम और भी सर्द होता जा रहा है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जहां सुबह और देर रात कोहरा छा रहा है तो दिन भर शीतलहर चल रही है। दो दिन से सुबह के समय कोहरा बहुत कम था। लेकिन बुधवार को सुबह के समय फिर से घने कोहरे ने दस्तक दे दी। कोहरा इतना ज्यादा था कि हाईवे पर सुबह नौ बजे भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। 

Snowfall on the hills has increased cold in western UP, see these pictures of winter weather
कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन

दृश्यता कम होने से कारण भी वाहन चालक परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 37 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम का कहना है कि अभी सुबह के समय कोहरा रहेगा। दिन में शीतलहर से मौसम सर्द बना रहेगा। 

गुरूवार की बात करें तो मेरठ में सुबह के समय मौसम साफ था। यहां धूप तो खिली लेकिन कुछ ही घंटे के बाद हल्के कोहरे की चादर ने शहर को घेर लिया। बुधवार देर रात्रि में भी हल्का कोहरा रहा जिसके कारण बेगम पुल सहित शहर की व्यस्त सड़कों व हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall on the hills has increased cold in western UP, see these pictures of winter weather
up winter

पारा गिरा, कोहरे की चादर में ढका शहर 
मुजफ्फरनगर में शीतलहर के साथ सुबह घने कोहरे के कारण अंधेरा छाया रहा। आम लोगों का सड़कों से गुजरना मुश्किल रहा। कोहरे में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। अत्यधिक ठंड के चलते सुबह के समय खेतों में बर्फ की चादर सी बिछी रही। शीतलहर और ठंड के कारण यहां मंगलवार को तो न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
Snowfall on the hills has increased cold in western UP, see these pictures of winter weather
कोहरे की परत

दिन भर शीत लहर में लोग कंपकंपाते नजर आ रहे हैं। आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। बाजारों से जहां ग्राहक गायब हो गए हैं, वहीं खेतों में किसानों के लिए काम करना मुश्किल हो गया है। यातायात व्यवस्था भी लगातार प्रभावित है। मजबूरी में ही लोग सड़क पर निकल रहे हैं। गुरूवार को भी यहां दस बजे के बाद मौसम साफ हुआ और सूरज दिखाई दिया। ठंड के साथ शीतलहर से लोग कंपकंपाते नजर आए। दिन में भी बाजारों की रौनक गायब रही।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed