बागपत जनपद के बड़ौत में पट्टी मेहर कन्या पाठशाला के सामने गैस सिलिंडर फटने से मकान भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में दबकर दंपती समेत छह लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
यूपी: सिलिंडर फटा तो भरभराकर गिरा मकान, दंपती सहित मलबे में छह दबे, देखें तस्वीरें
पट्टी मेहर में सुनील का मकान है। मकान में वह और उसकी पत्नी उर्मिला रहते हैं। सोमवार शाम उनका गैस सिलिंडर खत्म हो गया। सुनील नया सिलिंडर लगाकर गैस चूल्हा जला रहा था। तभी सिलिंडर ने आग पकड़ ली।
वहीं देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग दौड़े, तो सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। मकान ध्वस्त हो गया और उसका मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबे में दंपति और राह चलते लोग दब गए।
सूचना पर डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और मलबे को हटाकर घायलों को आस्था अस्पताल भेजा। चेयरमैन अमित राणा भी पहुंचे और जेसीबी मंगाकर मलबे को हटवाया।
बता दें कि घायलों में मकान मालिक सुनील और उसकी पत्नी उर्मिला, पड़ोसी कुलदीप व मनोज पुत्रगण स्वर्गीय मांगेराम, गौरव पुत्र विनोद व छह साल की बच्ची शामिल है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। डीएम ने जांच के आदेश दिये हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/