फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदालत में हत्या: शाहनवाज पर गोलियां बरसते देख मौके से भाग गया साथी जब्बार, कैमरे में हुआ कैद

Thu, 19 Dec 2019 08:38 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 19 Dec 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Shootout in bijnor CJM Court Shahnawaz murdered Jabbar escaped from the spot
Murder in court - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की तिहाड़ जेल मंगलवार को बिजनौर लाए गए शाहनवाज और जब्बार की पेशी के दौरान अदालत गोलियों की आवाज से गूंज उठा। पुलिस की जांच में शूटरों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पता चला कि हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज को मारने के लिए शूटरों ने एकदम नजदीक से गोलियां मारीं।

Shootout in bijnor CJM Court Shahnawaz murdered Jabbar escaped from the spot
गोलियां चलने के बाद अदालत में मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

एक गोली उसके सिर पर, एक पैर में, जबकि 9 गोलियां पेट और सीने पर मारी गईं। शूटरों ने शाहनवाज का शरीर गोलियां मारकर छलनी कर दिया था। मंगलवार को बिजनौर जजी में सीजेएम कोर्ट परिसर में नजीबाबाद निवासी हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज और उसके साथी जब्बार निवासी जलालाबाद (बिजनौर) पर तीन बदमाशों ने गोलियां बरसाईं। शाहनवाज की हत्या के दौरान ही उसका साथी जब्बार फरार हो गया था। 

Shootout in bijnor CJM Court Shahnawaz murdered Jabbar escaped from the spot
कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

जब्बार मौके से भागते वक्त सीजेएम कोर्ट के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। शूटरों द्वारा जब शाहनवाज की हत्या की गई, तो जब्बार भी शाहनवाज के पास ही खड़ा था। भगदड़ के बीच मौका मिलते ही वह भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, तो जब्बार भागता हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shootout in bijnor CJM Court Shahnawaz murdered Jabbar escaped from the spot
बढ़ाई गई कोर्ट की सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

शाहनवाज की हत्या के बाद से पुलिस फरार हुए जब्बार को तलाश रही है। उसका कोई पता नहीं चल रहा है। जब्बार सीजेएम कोर्ट के बाहर लगे एक सीसीटीवी में भागता हुआ नजर आ रहा है। कोर्ट पर दिल्ली से शाहनवाज व जब्बार को पेशी पर लेनी वाली पुलिस की गारद असलहों के साथ मौजूद थी। कोर्ट के अंदर पैरोकार व कोर्ट मोहर्रिर सहित बिजनौर के पुलिसकर्मी बिना किसी हथियार के थे। 

विज्ञापन
Shootout in bijnor CJM Court Shahnawaz murdered Jabbar escaped from the spot
शूटरों को असलहा उपलब्ध कराने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के जवानों के पास असलहा होते हुए भी जब्बार वहां से आसानी से भाग गया। दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ने की जहमत नहीं उठाई, जबकि जजी के दोनों गेट पर दिल्ली पुलिस का भी एक एक कमांडो तैनात था। इसके अलावा बिजनौर के पुलिसकर्मी भी वहां तैनात थे। पर किसी को भी जब्बार के भागने का पता नहीं चला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed