फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, घरों में कैद हुए लोग, कल से राहत के आसार, देखें तस्वीरें

Wed, 18 Dec 2019 10:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Winter has increased in Meerut city of Uttar Pradesh
सर्दी और बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ठंड का सितम अभी जारी है। शीतलहर से छूट रही कंपकंपी के कारण लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर है। फिलहाल शीतलहर और कोहरे के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी सुबह शाम राहत के आसार नहीं है।

Winter has increased in Meerut city of Uttar Pradesh
सर्दी का असर - फोटो : अमर उजाला

हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन का तापमान तीन दिन से 15 डिग्री से नीचे होने के कारण सर्दी का असर ज्यादा हो रहा है। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है और दिन में धुंध परेशान कर रही है। बुधवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। रात का तापमान 1.2 डिग्री गिर गया। शाम होते होते ठंड और भी बढ़ गई।

Winter has increased in Meerut city of Uttar Pradesh
सर्दी का असर दिखने लगा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14 और रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 82 और न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter has increased in Meerut city of Uttar Pradesh
सर्दी - फोटो : अमर उजाला

बढ़ गया मेरठ में एक्यूआई 
मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से बढ़ गया है। अभी तक 150 के आसपास चल रहा एक्यूआई बुधार को 255 पर पहुंच गया। मेरठ के अलावा, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, बागपत व बुलंदशहर का भी एक्यूआई बढ़ा है। अभी इसका असर ऐसे ही रहेगा। 20 दिसंबर से हवा की गति धीमी होगी तो एक्यूआई 300 के पार जा सकता है।

विज्ञापन
Winter has increased in Meerut city of Uttar Pradesh
सर्दी का असर - फोटो : अमर उजाला

मुख्य शहरों का एक्यूआई 
बागपत   --  283
बुलंदशहर -- 324 
दिल्ली -- 292 
गाजियाबाद -- 340
हापुड़ -- 153 
नोएडा -- 318

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed