फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निशानेबाज सौरभ के गांव में जीत का जश्न, ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Aug 2018 10:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 21 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Shooter Saurabh of celebrates victory in village, and dance on drums, see pictures
सौरभ के गांव जश्न मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

क्रांतिधरा मेरठ जिले के कलीना गांव में रहने वाले 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 'गोल्ड' जीतकर इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि एशियाड में गोल्ड जीतने वाले सौरभ सबसे युवा शूटर हैं।

Shooter Saurabh of celebrates victory in village, and dance on drums, see pictures
सौरभ के गांव जश्न मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सौरभ की जीत का पता लगते ही गांव में मिठाईयां बंटनी शुरू हो गई। वहीं सौरभ के माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लग गया। यही नहीं बल्कि गांव में ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का जश्न मनाया गया।

Shooter Saurabh of celebrates victory in village, and dance on drums, see pictures
सौरभ के गांव जश्न मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इस दौरान गांव में बच्चों से लेकर बड़ों ने जमकर डांस किया। सौरभ के माता-पिता बेहद खुश हैं और सौरभ के पिता का कहना है कि उनकी तपस्या आज पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shooter Saurabh of celebrates victory in village, and dance on drums, see pictures
घर में प्रैक्टिस करता था सौरभ - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि सौरभ ने दोस्तों के बीच रहते हुए शूटिंग का हुनर विकसित किया। कोच की नजर पड़ी तो उसे बिनौली शूटिंग रेंज पर बुलाया। अप्रैल 2015 से उसने शूटिंग शुरू की।

विज्ञापन
Shooter Saurabh of celebrates victory in village, and dance on drums, see pictures
सौरभ के गांव जश्न मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

किसान परिवार एयर पिस्टल जैसे महंगे खेल का खर्च नहीं उठा पा रहा था, किंतु सौरभ की लगन को देखकर उन्होंने पांच माह बाद पिस्टल खरीदकर दी। सौरभ का पढ़ाई में भले ही दिल नहीं लगा, किंतु पदक के लिए दिल लगाने में कोई चूक नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed