{"_id":"5e0452c28ebc3e87ac7729f0","slug":"shivering-coldin-up-christmas-was-the-coldest-day-in-fifteen-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम: हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पंद्रह साल में सबसे सर्द रहा क्रिसमस का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम: हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पंद्रह साल में सबसे सर्द रहा क्रिसमस का दिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
winter meerut
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त होना शुरू हो गया है। 15 साल में इस क्रिसमस का दिन सबसे सर्द रहा। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में अधिकतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 5 डिग्री तक धड़ाम हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी सर्दी का सितम और बढ़ेगा। 31 दिसंबर को आंधी और बारिश के आसार हैं।
2 of 7
winter meerut
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार और बुधवार रात पाला पड़ा, जिसने ठंड को बढ़ाने का काम किया। सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। थोड़ी सी देर के लिए धूप की झलक मिली, फिर से बादलों ने सूर्य को अपने आगोश में ले लिया। दिन भर चली बर्फीली हवाओं ने शहरवासी ठिठुर गए। ठंड इतनी अधिक थी कि दुपहिया वाहन पर चलना मुश्किल हो रहा था। ठंड शाम होते होते और भी बढ़ गई। रात में फिर से धुंध का असर दिखना शुरू हो गया।
3 of 7
winter meerut
- फोटो : अमर उजाला
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 11.6 व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूनतम 94 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री और रात के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आयी है। बढ़ती ठंड के बीच मेरठ में क्रिसमस पर सर्दी ने पिछले 15 साल का रिकार्ड तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
winter meerut
- फोटो : अमर उजाला
फिर से बनी ठंडे दिन की स्थिति
बुधवार को फिर से ठंडे दिन की स्थिति (कोल्ड डे कंडीशन) रही। बढ़ती ठंड के बीच जब अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ जाता है तो उसे कोल्ड डे कंडीशन कहते हैं। यह सामान्य से सात से आठ डिग्री कम होता है।
विज्ञापन
5 of 7
winter meerut
- फोटो : अमर उजाला
ठिठुरन का असर बढ़ जाता है और गलन महसूस होती है। धूप का नहीं निकलती है, जिसका असर जनजीवन पर दिखाई पड़ता है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 11 डिग्री के पास रहा तो हवा की गति कम होने से हवा की सेहत भी बिगड़ गई। एक्यूआई 155 से बढ़कर 224 पर पहुंच गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।