बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ अगले माह सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मौके पर फिल्म स्टार शाहरुख खान अपने फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। अगली स्लाइड में जानिए:-
बता दें कि 2 नवंबर 2018 को शाहरुख खान का 53वां जन्मदिन था। इस मौके पर शाहरुख खान फैंस क्लब के सदस्यों ने मेरठ में किंग खान का जन्मदिन मनाया था। क्लब के सदस्यों ने कहा था कि यह मेरठ के लिए गर्व की बात है कि शाहरुख खान की फिल्म जीरो में मेरठ शहर के दृश्य फिल्माए गए हैं। वहीं टीम के कई सदस्य मुंबई में शाहरुख की फिल्म जीरो के ट्रेलर लॉन्चिंग में भी शामिल हुए थे।
शाहरुख खान फैंस क्लब के कई सदस्य बॉलीवुड में अपना करियर चमकाने में लगे हैं। बताया जाता है कि वह शाहरुख खान के रेड चिली एंटरटेनमेंट बैनर तले काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्म जीरो की रिलीज से पहले मेरठ आकर, टीम के सदस्यों को सरप्राइज दे सकते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर शाहरुख खान फैंस क्लब के सदस्यों को टीशर्ट बांटी थी। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने किंग खान को धन्यवाद भी कहा था।
फिल्म जीरो में शाहरुख का किरदार
फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख पहली बार एक बौने इंसान की भूमिका निभा रहे हैं। यह किरदार मेरठ के मध्यम वर्गीय परिवार से है, जिसके पास एसी, घर, कार या अन्य सुख सुविधाएं नहीं हैं।