मेरठ की इन महिलाओं के चेहरों की मासूमियत पर मत जाइएगा, जिसने भी ये गलती करने की हिमाकत की वो इनके बिछाए जाल में फंस गया। ऐसा फंसा कि पिटाई तो हुई ही, साथ ही लाखों रुपये भी गैंग को देने पड़े।
Honey Trap: इन चेहरों की मासूमियत पर जो गया जाल में फंसा, दो महिला समेत सात गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे शिकार
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परतापुर थाना क्षेत्र के एक शादीशुदा युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया।
महिला ने किसी जरूरी काम से मिलने की बात कही। युवक ने उसका फोन काट दिया। कुछ समय बाद युवक ने महिला को कॉल करके पूछा कि उसका नंबर कहां से मिला है।
महिला ने बताया कि आपका नंबर मेरी सहेली रूहीना उर्फ सिमरन ने दिया है। फोन पर बात करते-करते दोनों दोस्ती की बात करने लगे। महिला ने अपना नाम शालू शर्मा बताया। तीन सितंबर की शाम छह वो युवक से मिलने के लिए मेरठ आ गई।
दिल्ली रोड रिठानी स्थित व्यू बैली होटल में दोनों ने कमरा लिया। युवक ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। होटल से बाहर आए तो शालू ने कहा कि यहां तो मेरे भइया, भाभी आ गए हैं। होटल के बाहर एक स्विफ्ट गाड़ी और बाइक खड़ी थी। उन लोगों ने युवक को जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया।
दिल्ली रोड पर काफी देर तक घुमाते रहे। पिटाई करते हुए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर जान से मारने और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
युवक ने बताया कि उसके मोबाइल की बैटरी डाउन थी, ऐसे में उन लोगों में से एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल से सिम निकालकर अपने मोबाइल में डाल लिया। फिर उस नंबर से युवक की पत्नी और उसके भाई के मोबाइल पर बात करके उनसे भी दस लाख रुपये की मांग करने लगे। वे आपस में एक दूसरे को सिमरन उर्फ रुहीना, आसिफ, अनिकेत, दीपक, फिरोज, फहीम के नाम से पुकार रहे थे।