हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाईवे और सड़कें केसरिया रंग में रंगने लगे हैं। कांवड़ियों की सेवा में जनता ने पलक पांवड़े बिछा दिए हैं। भोजन, चाय, मेडिकल सेवा के शिविर लगातार खुलते जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अलकनंदा गंगनहर पर कांवड़ियों को सुरक्षा संबंधी व अन्य जानकारी दी जा रही है। इन सीसीटीवी कैमरों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां कांस्टेबलों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ये कैमरों के माध्यम से मार्ग पर नजर रखे हुए हैं।
kanwad Yatra 2022: केसरिया रंग में रंगी सड़कें-हाईवे, भोलों के कंधों पर बुलडोजर कांवड़, टीशर्ट पर योगी-मोदी
कांवड़ यात्रा के आरंभ होते ही शहर केसरिया रंग में रंगने लगा है। टीशर्ट पर मोदी और योगी की तस्वीरें हैं। टीशर्ट पर बुलडोजर के साथ कोटेशन पत्थर पूजने से भोले बाबा मिलते हैं और पत्थर फेंकने पर बुलडोजर बाबा मिलते हैं, लिखे गए हैं।
इस तरह की टीशर्ट पर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ का चित्र भी छापा है। इसके साथ हर हर महादेव, महाकाल, ऊं नम: शिवाय आदि की परंपरागत टीशर्ट भी बाजार में छाई हुई हैं। युवा इस तरह की टीशर्ट को खासा पसंद कर रहे हैं। शारदा रोड, सदर, सेंट्रल मार्केट, लालकुर्ती सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर अस्थाई दुकानें लगाकर बाजार में जबरदस्त सेल हो रही है।
खुशी और गर्व का पल 🔱
नरेंद्र मोदी और योगी जी को कंधे पर लेकर काँवड़ ले जाता मोदी-योगी का असली भक्त ।। pic.twitter.com/3iTL0h2i4I
12 फीट की बुलडोजर कांवड़
सदर के मुस्लिम कारीगरों ने 12 फीट की बुलडोजर कांवड़ तैयार की है। बांस और लकड़ी का इस्तेमाल कर बुलडोजर तैयार किया गया है। गौरव ने बताया कि यह कांवड़ हिंदू मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक है। कांवड़ के परंपरागत आकार में दो बुलडोजर को जोड़ा गया है।
101 फीट की तिरंगा कांवड़ मेरठ की पहचान
मेरठ की 101 फीट की तिरंगा कांवड़ की हरिद्वार से दिल्ली तक अलग पहचान है। 30 युवाओं की टीम शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर हरिद्वार के लिए रवाना हुई। देवेंद्र ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्र भावना होनी चाहिए।