फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2022: रवि योग में सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला जारी, कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी

Mon, 18 Jul 2022 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Jul 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2022: First Monday of Sawan in Ravi Yoga, the process of Jalabhishek continues in Shiv Temples
सावन का पहला सोमवार - फोटो : अमर उजाला

भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं पूजन अर्चन श्रावण मास शिव के प्रिय श्रवण नक्षत्र से शुरू हो गया है। आज मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी शिवालयों में सूर्योदय के साथ ही शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक शुरू हो गया। मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर में श्रावण मास का मेला आरंभ हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने सभी थानों का आधा फोर्स कांवड़ ड्यूटी में लगा दिया है। थाना प्रभारियों को अब शिवरात्रि तक आधे फोर्स से ही काम चलाना पड़ेगा। 



शामली में नगर व देहात क्षेत्रों के शिव मंदिरों में खासी रौनक नजर आ रही है। मुजफ्फरनगर में श्रावण मास के पहले सोमवार को शिव भक्त शहर के शिव चौक पर जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। शिव चौक पर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। वहीं कांवड़ मार्गों पर बम-भोले गूंजने लगा है। कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कांवड़ यात्रा के लिए दूसरे जनपदों से भी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। आगे तस्वीरों में देखें सावन के पहले सोमवार को कैसे शिवमय हो रहा है माहौल।

Sawan 2022: First Monday of Sawan in Ravi Yoga, the process of Jalabhishek continues in Shiv Temples
सावन का पहला सोमवार - फोटो : अमर उजाला

सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा शोभन योग में होगी। इस दिन श्रावण मास की पंचमी तिथि प्रात: 08:56 तक इसके बाद षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। पूर्वा और उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा पहले सोमवार यानि आज मीन राशि में रहेंगे। देव गुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार कुल 27 योग होते हैं। इनका हमारे जीवन से गहरा संबंध है। शुभ योगों में शोभन योग भी है। उक्त योग में व्रत व अनुष्ठान करने वालों पर भगवान शिव सौभाग्य की वर्षा करते हैं।

Sawan 2022: First Monday of Sawan in Ravi Yoga, the process of Jalabhishek continues in Shiv Temples
सावन का पहला सोमवार - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि में गजकेसरी, कर्क राशि में बुधादित्य योग
श्रावण मास के पहले सोमवार को कर्क और मीन राशि में दो विशेष ज्योतिषीय योग भी बन रहे हैं। श्रावण मास के पहले दिन ही कर्क राशि में सूर्य बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को बहुत ही शुभ योग माना गया है।

वहीं दूसरी ओर देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु को ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा और गुरु की युति बनती है तो गज केसरी योग का निर्माण होता है। गजकेसरी योग को बहुत ही उत्तम योग माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2022: First Monday of Sawan in Ravi Yoga, the process of Jalabhishek continues in Shiv Temples
सावन का पहला सोमवार - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ ड्यूटी में लगी थानों की आधी फोर्स
पुलिस अधिकारियों ने सभी थानों की आधी फोर्स कांवड़ ड्यूटी में लगा दी है। थाना प्रभारियों को अब शिवरात्रि तक आधी फोर्स से ही काम चलाना पड़ेगा। एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात केशव कुमार शहर से लेकर गांव देहात तक कांवड़ मार्ग का प्रतिदिन निरीक्षण कर रहे हैं।

कांवड़ यात्रा के लिए दूसरे जनपदों से भी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रविवार शाम को बैठक कर दूसरे जनपदों से आए पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Sawan 2022: First Monday of Sawan in Ravi Yoga, the process of Jalabhishek continues in Shiv Temples
सावन का पहला सोमवार - फोटो : अमर उजाला

मोदीपुरम से शहर में नहीं आएंगी बड़ी कांवड़
मेरठ में हाईवे पर कांवड़ यात्रा पर नजर रखने के लिए मोदीपुरम चौकी के पास फ्लाईओवर के नीचे एलईडी लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस नजर रखेगी। परतापुर से लेकर दादरी तक टोल की ओर से 500 लाइट लगवाई हैं। इस बार मोदीपुरम से शहर में बड़ी कांवड़ नहीं आ सकेंगी। सभी बड़ी कांवड़ दिल्ली-देहरादून हाईवे से गुजरेंगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed