फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड में बड़ा अपडेट: 'मुस्कान के परिवार की भूमिका संदिग्ध'... बेटी पीहू को लेकर चाचा ने कही ये बात

Thu, 27 Mar 2025 03:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Mar 2025 03:56 PM IST
सार

मेरठ के सौरभ हत्याकांड में नया अपडेट आया है। मुस्कान के परिजन की भूमिका संदिग्ध है, ये आरोप सौरभ के परिजनों के हैं। सौरभ की तेरहवीं पर रिश्तेदार और परिजन का रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
Meerut Saurabh Murder Cas Saurabh family says role of Muskan family is suspicious
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर बुधवार को सौरभ की शोकसभा हुई। नम आंखों से लोगों ने सौरभ को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। भाई बबलू की आंखों से आंसू छलक पड़े। उनकी मां रेणू बेसुध हो गईं। उनको पानी पिलाया गया। बीपी चेक किया गया। परिजनों ने कहा कि मुस्कान के परिजनों की भी भूमिका संदिग्ध है। उनको भी जांच के दायरे में लाना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा, सौरभ के हत्यारोपियों को जल्द सजा दिलाएंगे। इसके लिए उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी वार्ता की है। 
Meerut Saurabh Murder Cas Saurabh family says role of Muskan family is suspicious
सौरभ की शोक सभा में पहुंचे लोगो ने सौरभ के चित्र पर पुष्प अर्जित कर दी श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद
'भतीजी पीहू को वह अपने घर लाना चाहते हैं'
सौरभ को याद करके भाई बबलू बुरी तरह रोता रहा। रोते हुए बबलू ने कहा, भतीजी पीहू को वह अपने घर लाना चाहते हैं, वह नहीं चाहते कि जिस तरह परवरिश मुस्कान की हुई है, उस तरह पीहू की परवरिश न हो। मां रेणू सिंह को बेसुध होने पर किसी तरह परिवार ने संभाला। शोक सभा में मौजूद रिश्तेदार, दोस्त सौरभ की याद में भावुक थे। बुआ की लड़की ने कहा- सौरभ बचपन से ही बड़े चंचल स्वभाव का था। ऐसा हो जाएगा पता नहीं था।
Meerut Saurabh Murder Cas Saurabh family says role of Muskan family is suspicious
सौरभ की शोक सभा में सौरभ के चित्र पर पुष्प अर्जित कर रोते हुए श्रद्धांजलि देती सौरभ की मां - फोटो : संवाद
'सोशल मीडिया पर बनाई जा रही रील पर भी रोक लगे'
भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा, केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द सजा दिलाकर सौरभ और परिजनों को न्याय दिलाएंगे। चार्जशीट के संबंध में पुलिस-प्रशासन से लगातार अपडेट ली जा रही है। वकील मुहैया कराने पर भी पार्टी सहयोग करेगी। मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शोकसभा में शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने पीड़ित परिवार को शोक पत्र सौंपकर हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया पर रील बनाई जा रही हैं, इस पर भी रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Saurabh Murder Cas Saurabh family says role of Muskan family is suspicious
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन - फोटो : संवाद
मां से मिलने की जिद कर रही मासूम पीहू
मुस्कान की छह साल की बेटी पीहू मम्मी, पापा को याद करके रोती रहती है। मुस्कान के परिजन बच्ची को मोबाइल देकर चुप कराते हैं। पीहू अपनी मां से मिलने की जिद करती है।

 
विज्ञापन
Meerut Saurabh Murder Cas Saurabh family says role of Muskan family is suspicious
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन - फोटो : संवाद
पुलिस को प्रॉपर्टी और बैंक के दस्तावेज दिए
वारदात के खुलासे के बाद से मुस्कान के माता-पिता घर से नहीं निकल रहे हैं। प्रमोद रस्तोगी की दुकान भी आठ दिनों से बंद पड़ी है। मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने कहा हम पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं। हमने पुलिस को अपनी प्राेपर्टी, बैंक पासबुक समेत सभी जरूरी कागजात दिए हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed