UP: तंत्र-मंत्र, एलियन की पेंटिंग... साहिल के कमरे से मिली ऐसी चीजें, जो अंधविश्वासी होने की तरफ कर रहीं इशारा
साहिल के कमरे की दीवारों पर कई ऐसी पेंटिंग भी मिलीं, जिससे उसके साइको होने और भूत प्रेतों में रुचि रखने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। एक पेंटिंग्स में एलियन का चेहरा और काले पेन से डाॅट बने हैं।
तंत्र-मंत्र से जुड़ी पेंटिंग्स मिलीं
साहिल के कमरे में कुछ तंत्र मंत्र से जुड़ी पेंटिंग्स भी दीवारों पर बनाई थीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि साहिल महादेव का बड़ा भक्त है और आर्ट व पेंटिंग्स में रुचि रखता है। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि साहिल तांत्रिक या अघोरी बनने की राह पर तो नहीं था? इन पेंटिंग्स में आखिर क्या राज छुपा है? हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि ये पेंटिंग्स उसने खुद बनाई थी या फिर किसी से बनवाईं थीं।
एलियन की भी पेंटिंग
साहिल के कमरे की दीवारों पर कई ऐसी पेंटिंग भी मिलीं, जिससे उसके साइको होने और भूत प्रेतों में रुचि रखने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। एक पेंटिंग्स में एलियन का चेहरा और काले पेन से डाॅट बने हैं जिस पर पेन से आकृति बनाई गई है 'यू केन नाॅट ट्रिप विद अस'। इसका मतलब है कि आप हमारे साथ ट्रिप पर नहीं जा सकते।
पढ़ें- UP: 2016 में सौरभ से मुलाकात, 2019 में साहिल की एंट्री; मुस्कान और उसके पति व प्रेमी के लव ट्रायंगल की कहानी
सौरभ की बहन बोली- मुस्कान पहले भी पांच दिन तक किसी लड़के के साथ रही
मृतक सौरभ राजपूत की बहन चिंकी ने कहा, सौरभ मेरा छोटा भाई था। कल शाम को मेरी मां का फोन आया कि सौरभ की हत्या कर दी गई है। मेरी मां ने मुझे पुलिस स्टेशन आने को कहा। सौरभ की बहन ने आगे कहा कि मुस्कान का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह एक बार पहले भी अपने घर से भाग चुकी थी और पांच दिनों तक लापता रही थी। वह पांच दिनों तक किसी लड़के के साथ थी। मुझे नहीं पता कि कैसे उन्होंने (मुस्कान और साहिल ने) उसे फुसलाया और सारे पैसे हड़प लिए।
हत्या से तीन दिन पहले मुस्कान ने सौरभ के साथ किया था डांस
बेटी के जन्मदिन पर 28 फरवरी को सौरभ के साथ मुस्कान और बेटी पीहू ने जमकर डांस किया था। इसका वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जन्मदिन मनाने के अलावा सौरभ के मेरठ आने का कारण यह भी था कि वह अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा लेगा। इसके बाद वह वापस लंदन लौट जाएगा। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी छिपा दिया था, ताकि वह वापस लंदन न जा सके और उसकी हत्या कर दी जाए।