फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा: सौरभ का कटा सिर अपने घर ले गया साहिल, बेड बॉक्स में धड़ रख ऊपर सोई मुस्कान, जानें वारदात का सच

Wed, 19 Mar 2025 09:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 19 Mar 2025 09:59 PM IST
सार

Saurabh murder case: मेरठ के ब्रह्मपुरी में हुई साैरभ हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरापियों ने साैरभ की हत्या तो बर्बरता से की ही साथ ही शव के टुकड़ों को ठिकाने भी लगाने की योजना था। पढ़ें कैसे साैरभ की हत्या के बाद सिर काटकर साथ ले गया था साहिल।

विज्ञापन
Saurabh Murder Case Meerut:  Sahil took severed head to his home, Muskaan kept the torso in bed box
प्रेमी साहिल और आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। जिससे प्यार हुआ हो उसी से शादी हुई लेकिन फिर जिंदगी में आया 'वो' और अपने ही पति से मुस्कान को इस कदर नफरत हो गई कि उसने अपने ही हाथों अपने सुहाग का न सिर्फ कत्ल किया, बल्कि उसके शव के कई टुकड़े कर उन्हें सीमेंट में चिन दिया।



इस हत्याकांड ने न सिर्फ साैरभ की जान ली बल्कि पति पत्नी के रिश्ते को भी कलंकित किया तो एक छह साल की बेटी के सिर से उसके पिता का साया छीन लिया। इस हत्याकांड को आरोपियों ने पूरी फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था। आगे जानिए आखिर इस वारदात को लेकर और क्या नए खुलासे हुए हैं।

Saurabh Murder Case Meerut:  Sahil took severed head to his home, Muskaan kept the torso in bed box
साैरभ के साथ मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
चार मार्च को साहिल को लेकर मुस्कान और साैरभ के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद मुस्कान ने पति को हमेशा के लिए मिटाने की ठान ली। इसके लिए वह पहले ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्लानिंग कर चुकी थी।
 
Saurabh Murder Case Meerut:  Sahil took severed head to his home, Muskaan kept the torso in bed box
साैरभ की मां रेणु देवी - फोटो : अमर उजाला
साैरभ के माता पिता का घर ब्रह्मपुरी में ही कुछ ही दूरी पर है, जबकि मुस्कान और बेटी पीहू के साथ साैरभ अलग किराए के मकान में रह रहा था। वह अक्सर अपने माता पिता से मिलने और खाना खाने अपने घर जाता था। तीन मार्च को सौरभ शाम के समय अपनी मां रेणु के घर से लौकी के काेफ्ते की सब्जी लाया था। उसने कोफ्ते गर्म करने के लिए मुस्कान को दिए। मुस्कान ने सब्जी में नींद की व अन्य नशीली दवाइयां मिला दीं। इसके बाद सौरभ सो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh Murder Case Meerut:  Sahil took severed head to his home, Muskaan kept the torso in bed box
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल - फोटो : अमर उजाला
सौरभ के सोने के बाद मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल को कॉल करके घर बुला लिया। साहिल घर पहुंचा और दोनों ने मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर सौरभ की हत्या कर दी। शव को बाथरूम में ले जाकर उस्तरे से पहले उसकी गर्दन काटी। इसके बाद हाथ और कलाइयों से हाथ काटे। दोनों की योजना शव के टुकड़े-टुकड़े कर पॉली बैग में भरकर अलग-अलग स्थान पर फेंकने की थी। लेकिन दोनों ऐसा नहीं कर सके तो प्लान बी अपनाया। 

 
विज्ञापन
Saurabh Murder Case Meerut:  Sahil took severed head to his home, Muskaan kept the torso in bed box
मृतक साैरभ - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने सौरभ के धड़ को पॉली बैग में भरकर वहीं डबल बेड के बॉक्स में रख दिया। कटा हुआ सिर और कलाइयों से कटे हाथ साहिल ने दूसरे बैग में रख लिए और इस बैग को अपने घर ले गया। वह उन्हें अलग अलग स्थानों पर फेंककर ठिकाने लगाना चाहता था लेकिन उसे माैका नहीं मिला। चार मार्च को उन्हें अपने घर कमरे में रखा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed