फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड में नया अपडेट: जेल में कातिल मुस्कान और साहिल को है ये बेताबी; वकीलों के सामने इस मांग को रखा

Sat, 29 Mar 2025 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Mar 2025 09:01 AM IST
सार

मेरठ में हुए सौरभ हत्यकांड में शामिल पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल से शुक्रवार को जेल में अधिवक्ता रेखा जैन के नेतृत्व में चार वकीलों की टीम ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने जेल में ये इच्छा जाहिर की। पढ़ें पूरी जानकारी

विज्ञापन
Saurabh murder case Killer wife Muskaan and her lover Sahil expressed their wish to live together in jail
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान और साहिल ने एक साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। यह बात शुक्रवार को अधिवक्ता रेखा जैन के नेतृत्व में चार वकीलों की टीम ने दोनों से मुलाकात के दौरान कहीं। वकीलों से कहा कि वे जल्द जमानत कराएं, ताकि वह जेल से बाहर जा सकें। 


जिला कारागार में बंद मुस्कान और साहिल के परिजनों ने उनकी पैरवी करने से इन्कार कर दिया था। मुस्कान के परिजन ने तो उससे मुलाकात करने से भी इनकार कर दिया है। हालांकि साहिल से उसकी नानी पुष्पा देवी जरूर मिलने जेल में पहुंची थी। 
Saurabh murder case Killer wife Muskaan and her lover Sahil expressed their wish to live together in jail
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
रेखा जैन लड़ेंगी दोनों का केस
परिजनों के रवैये को देखते हुए मुस्कान और साहिल ने जेल अधीक्षक को पत्र लिख कर सरकारी वकील उपलब्ध कराने की मांग की थी। इनके प्रार्थना पत्रों को न्यायालय में भेजा गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता रेखा जैन को दोनों के केस लड़ने के लिए नियुक्त किया गया। 

 
Saurabh murder case Killer wife Muskaan and her lover Sahil expressed their wish to live together in jail
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
जेल में की वकीलों ने आरोपियों से मुलाकात
शुक्रवार को चार वकीलों की टीम ने जेल पहुंच कर मुस्कान और साहिल से मुलाकात की। जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान व साहिल ने जेल में भी साथ रहने की इच्छा जाहिर की। दोनों को जेल नियमावली के बारे में बताया गया कि जेल में शादीशुदा बंदियों को ही पंद्रह दिन में एक बार मुलाकात का मौका दिया जाता है। उधर, वकीलों की टीम ने उन्हें जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh murder case Killer wife Muskaan and her lover Sahil expressed their wish to live together in jail
सौरभ की शोक सभा में सौरभ के चित्र पर पुष्प अर्जित कर रोते हुए श्रद्धांजलि देती सौरभ की मां - फोटो : संवाद
नम आंखों से दी सौरभ को श्रद्धांजलि
इससे पहले, मेरठ के ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर बुधवार को सौरभ की शोकसभा हुई। नम आंखों से लोगों ने सौरभ को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। भाई बबलू की आंखों से आंसू छलक पड़े। उनकी मां रेणू बेसुध हो गईं। उनको पानी पिलाया गया। बीपी चेक किया गया। परिजनों ने कहा कि मुस्कान के परिजनों की भी भूमिका संदिग्ध है। उनको भी जांच के दायरे में लाना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा, सौरभ के हत्यारोपियों को जल्द सजा दिलाएंगे। इसके लिए उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी वार्ता की है। 

 
विज्ञापन
Saurabh murder case Killer wife Muskaan and her lover Sahil expressed their wish to live together in jail
सौरभ का बड़ा भाई बबलू। - फोटो : अमर उजाला
'भतीजी पीहू को वह अपने घर लाना चाहते हैं'
सौरभ को याद करके भाई बबलू बुरी तरह रोता रहा। रोते हुए बबलू ने कहा, भतीजी पीहू को वह अपने घर लाना चाहते हैं, वह नहीं चाहते कि जिस तरह परवरिश मुस्कान की हुई है, उस तरह पीहू की परवरिश न हो। मां रेणू सिंह को बेसुध होने पर किसी तरह परिवार ने संभाला। शोक सभा में मौजूद रिश्तेदार, दोस्त सौरभ की याद में भावुक थे। बुआ की लड़की ने कहा- सौरभ बचपन से ही बड़े चंचल स्वभाव का था। ऐसा हो जाएगा पता नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed