Waqf Bill News: लोकसभा में बिल पेश; यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अखिलेश बोले- हमें मंजूर नहीं
Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया गया है। यूपी में सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी ने कहा कि आगामी आदेश तक सभी छुट्टियां रद्द रहेंगी। इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जिनके लिए बिल लाया जा रहा, सरकार उन्हीं की बात नहीं सुन रही है। यह हमें मंजूर नहीं है।
विस्तार
Akhilesh Yadav News: लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया। इसे लेकर यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बरेली, अलीगढ़, रामपुर और मेरठ में सुरक्षा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि आगामी आदेश तक छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। बिल पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यह हमें मंजूर नहीं है।
यूपी में बिल को लेकर रार छिड़ी है। कोई इसके समर्थन तो कोई इसे अस्वीकार करने की बात कह रहा है। भाजपा नेता मोहसिन रजा ने वक्फ संसोधन बिल लाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पिछड़े और अतिपिछड़े मुसलमानों के लिए पीएम मोदी की ओर से सबसे बड़ी 'ईदी' होगी।
#WATCH | Waqf Amendment Bill to be introduced in Lok Sabha today
विज्ञापन विज्ञापन
In Lucknow, UP, BJP leader Mohsin Raza says, "On behalf of all the downtrodden and backward Muslim brothers and sisters of the country, I thank Prime Minister Modi ji for this Waqf Amendment Bill 2024... This will… pic.twitter.com/GjUG95JyTi — ANI (@ANI) April 2, 2025
VIDEO | Waqf (Amendment) Bill: Here's what Samajwadi Party President and MP Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) said:
— Press Trust of India (@PTI_News) April 2, 2025
“Our party will oppose this bill. What could be a greater injustice than not giving importance to the voices of those for whom this bill is being introduced?”
(Full… pic.twitter.com/UOZZHjlsXu
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि यह बिल पूरी तरह से असंवैधानिक है। हम इसका विरोध करेंगे।
यह भी पढ़ेंः- UP News: 'ताजिया का साइज छोटा करो...', सीएम योगी बोले- वरना हाइटेंशन लाइन की चपेट में आओगे तो मर जाओगे
बर्क ने आगे कहा कि जब सरकार ने इसे जेपीसी के पास भेजा था, तो हमें थोड़ी उम्मीद थी कि शायद इसमें जो कमियां हैं, उन्हें दूर कर लिया जाएगा, लेकिन यह महज औपचारिकता थी। रिपोर्ट भी उनकी मर्जी के मुताबिक ही पेश की गई। जब यह विधेयक सदन में आएगा, तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। सरकार के पास भले ही बहुमत का आंकड़ा हो, लेकिन उसके सहयोगी जानते हैं कि अगर उन्होंने इस विधेयक का समर्थन किया, तो आने वाले समय में उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए हम चाहते हैं कि सरकार तानाशाही करना बंद करे और इस विधेयक को वापस ले।
#WATCH | Delhi: On the Waqf Amendment Bill, Samajwadi Party MP from Sambhal, Zia ur Rehman Barq, says, "We are already against the bill. When this bill was first brought in the House, our party and our leader Akhilesh Yadav strongly opposed it. The reason for opposing this bill… pic.twitter.com/CwH6DFFChS
— ANI (@ANI) April 2, 2025