मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में जिला न्यायालय में सुनवाई का क्रम आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को चौथे चरण की अंतिम बहस के दौरान अभियोजन पक्ष ने विभिन्न गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए घटनाक्रम की कड़ियों को अदालत के समक्ष रखा। मामले में अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: गैंगस्टर उधम सिंह पर पुलिस ने घोषित किया एक लाख का इनाम, कई राज्यों में दबिश, तलाश तेज
2 of 5
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
अदालत में पेश किए गए अहम गवाहों के बयान
जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में अभियोजन पक्ष ने चिकित्सकों, मेडिकल स्टोर संचालक और ड्रम काटने वाले गवाह के बयानों का उल्लेख किया। जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने अदालत को बताया कि चिकित्सक डॉ. अरविंद देशवाल के अनुसार एक युवती उनके पास बुखार और कमजोरी की शिकायत लेकर आई थी, जिसके लिए सामान्य दवाएं लिखी गई थीं। वहीं मेडिकल स्टोर संचालक ने अपने बयान में बताया था कि चिकित्सकीय पर्चे के आधार पर एक युवती को नींद से संबंधित दवाएं दी गई थीं।
3 of 5
सौरभ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
ड्रम काटने वाले गवाह ने बताया क्या मिला था
सुनवाई के दौरान उस गवाह के बयान का भी जिक्र किया गया जिसने पुलिस की मौजूदगी में नीले ड्रम को काटा था। गवाह के अनुसार ड्रम के भीतर सीमेंट, तकिए के खोल, एक सिर कटा शव, दोनों हाथों की कलाइयां तथा अन्य सामान मिला था। अभियोजन पक्ष ने इसे मामले की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए अदालत के सामने रखा।
4 of 5
नीला ड्रम केस, सौरभ हत्याकांड, साहिल मुस्कान केस
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी हुआ उल्लेख
अभियोजन पक्ष ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के बयान का भी हवाला दिया। अदालत को बताया गया कि शव पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले थे। इसके अलावा छाती पर चोट के निशान तथा शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर घाव पाए गए थे। पोस्टमार्टम से जुड़े तथ्यों को भी अभियोजन पक्ष ने अपने तर्कों का महत्वपूर्ण आधार बताया।
5 of 5
सौरभ हत्याकांड मामला
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को होगी अगली सुनवाई
सौरभ हत्याकांड में अंतिम बहस का चौथा चरण पूरा हो चुका है। अब मामले की अगली सुनवाई सोमवार को निर्धारित की गई है। अदालत में अभियोजन पक्ष क्रमवार तरीके से गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष रख रहा है।