फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड: कातिल मुस्कान की जेल में तबीयत बिगड़ी, दिखे प्रेग्नेंसी के लक्षण; महिला डॉक्टर करेंगी ये टेस्ट

Sun, 06 Apr 2025 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Apr 2025 03:16 PM IST
सार

सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी की जेल में तबीयत खराब हो गई है। प्रेग्नेंसी जैसे लक्षण दिखाई दिए हैं। जेल प्रशासन ने मुस्कान के मेडिकल चेकअप के लिए अब महिला डॉक्टर को बुलाया है।

विज्ञापन
Saurabh Meerut Murder Case wife muskaans health deteriorated in jail pregnancy symptoms were seen
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। मुस्कान को जेल में कई उल्टी भी हुई है। मुस्कान में प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर को पत्र लिखा है। प्यारे लाल जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अब जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट करेगी। इसके बाद ही क्लियर होगा कि मुस्कान प्रेग्नेंट है या नहीं। 
Saurabh Meerut Murder Case wife muskaans health deteriorated in jail pregnancy symptoms were seen
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 19 मार्च से मुस्कान और साहिल मेरठ जिला जेल में बंद है। मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। जेल आने के बाद मुस्कान का प्राइमरी मेडिकल टेस्ट किया गया था। तब वो पूरी तरह स्वस्थ थी।
Saurabh Meerut Murder Case wife muskaans health deteriorated in jail pregnancy symptoms were seen
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन - फोटो : संवाद
मुस्कान के मां-बाप के बयान हुए दर्ज
इससे पहले, मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने मुस्कान की मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। मुस्कान के मां-बाप ने हत्या के खुलासे वाली बात पुलिस के समक्ष फिर से दोहराई है। बाकी लोगों के बयान भी जल्द कराने की तैयारी है। पुलिस की चार्जशीट भी लगभग तैयार हो गई है। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। सौरभ की बेटी पीहू अपनी नानी के पास है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh Meerut Murder Case wife muskaans health deteriorated in jail pregnancy symptoms were seen
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मुस्कान और साहिल ने सौरभ को बेहोश कर दिया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया था। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और उसके टुकड़े किए। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए। कटा सिर और दोनों हाथ एक बैग में लेकर साहिल अपने घर चला गया। 
विज्ञापन
Saurabh Meerut Murder Case wife muskaans health deteriorated in jail pregnancy symptoms were seen
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
18 मार्च को हुआ सौरभ की हत्या का खुलासा
इसके बाद साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया। चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए। गत 11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया। साहिल और मुस्कान 17 मार्च की देर रात मेरठ आए और 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed