फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sangeet som samet in diggajon ne kiya parcha daakhil

वेस्ट यूपी में छठे दिन 25 नामांकन, संगीत सोम समेत तमाम दिग्गजों ने भरा पर्चा

Tue, 24 Jan 2017 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 24 Jan 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
sangeet som samet in diggajon ne kiya parcha daakhil
भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम

विधानसभा चुनाव में मेरठ की सात सीटों पर सोमवार को 25 नामांकन पत्र भरे गये। इनमें भाजपा और सपा के जहां सभी प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों ने अभी पर्चा दाखिल नहीं किया है। जबकि बसपा के सिवालखास प्रत्याशी का भी सोमवार को पर्चा दाखिल नहीं हुआ। इसके अलावा रालोद की तरफ से भी अभी तक सिर्फ  किठौर और हस्तिनापुर सीट पर ही पर्चे दाखिल हुए है। 

विज्ञापन



      

इन्होंने किया नामांकन 

sangeet som samet in diggajon ne kiya parcha daakhil
भाजपा प्रत्याशी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी
कैंट सीट पर बसपा के सतेंद्र सोलंकी, भाजपा के सत्यप्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय समता पार्टी के सतीश चंद, हिंदुस्थान निर्माण दल के कृष्ण कुमार, शिव सेना के जिले सिंह और निर्दलीय डा. नरेश चंद्रा व लोकेश त्यागी ने पर्चा दाखिल किया। शहर सीट पर भाजपा के डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सपा के रफीक अंसारी, शिवसेना के धीरज गोयल, राष्ट्रीय लोकमत की अर्चना गौतम और अमित शर्मा ने पर्चे दाखिल किये। मेरठ दक्षिण सीट पर एक मात्र पर्चा शिवसेना के चहन सिंह ने दाखिल किया। सरधना सीट पर भाजपा के ठा. संगीत सोम, सपा के अतुल प्रधान, बसपा के इमरान और निर्दलीय ममता ने पर्चा दाखिल किया। हस्तिनापुर सीट पर भाजपा के दिनेश खटीक, सपा के प्रभुदयाल वाल्मीकि और रालोद की कुसुम ने पर्चे दाखिल किये। किठौर सीट पर सपा के शाहिद मंजूर और भाजपा के सत्यवीर त्यागी ने पर्चा भरा। सिवालखास सीट पर सपा के गुलाम मौहम्मद और निर्दलीय सुभाष ने पर्चा दाखिल किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दलबल के साथ आये प्रत्याशी 

sangeet som samet in diggajon ne kiya parcha daakhil
बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर  प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों व नेताओं की मौजूदगी से गुलजार रहा। सुबह 11 बजे से 2.45 बजे तक लगातार प्रत्याशी पर्चे दाखिल करने आते रहे। सपा प्रत्याशियों को पर्चा भरवाने के लिए जिलाध्यक्ष चौ. जयवीर सिंह, सपा महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी, ओमपाल गुर्जर, वेदपाल उर्फ बेदी, मेघराज यादव, उदयवीर सिंह सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय प्रधान आदि नेता मौजूद रहे। जबकि भाजपा की तरफ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, वर्तमान विधायक रविंद्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, अजीत सिंह, समीर चौहान, अमित मोहन गुप्ता, कांता कर्दम, विवेक रस्तोगी, कमलदत्त शर्मा, ललित नागदेव, नरेंद्र उपाध्याय, सुरेश जैन रितुराज, हर्ष गोयल, विश्वराज विशु, कुंवर बासित अली, दिलशाद अहमद आदि मौजूद रहे। वहीं बसपा प्रत्याशी की तरफ से एमएलसी अतर सिंह राव, जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव, शाहजहां सैफी, याकूब कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसी ने पहले तो किसी ने बाद में निकाला जुलूस 

sangeet som samet in diggajon ne kiya parcha daakhil
सपा प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद
नामांकन के लिए सभी प्रत्याशियों ने रोड शो भी किया। किठौर से सपा प्रत्याशी ने पहले नामांकन किया और उसके बाद किठौर पहुंचकर कर रोड शो किया। जबकि भाजपा के डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी पहले प्रस्तावक के साथ नामांकन करके गये और उसके बाद बुढ़ाना गेट से जुलूस के रूप में दोबारा कलक्ट्रेट पहुंचे और दूसरा सेट जमा किया। कैंट से भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश अग्रवाल भी वेस्ट एंड रोड से जुलूस के साथ पहुंचे। जबकि सरधना से भाजपा प्रत्याशी ठा. संगीत सोम, किठौर से भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी, हस्तिनापुर से भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक भी बड़े जुलूस के रूप में पहुंचे। इनके अलावा हस्तिनापुर से सपा के प्रभुदयाल वाल्मीकि, सिवालखास से गुलाम मौहम्मद, शहर से रफीक अंसारी और सरधना से अतुल प्रधान के साथ भी बड़ा काफिला मौजूद रहा।  इन सबके बीच सरधना से बसपा प्रत्याशी इमरान भी बड़ा जुलूस लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed