{"_id":"5b43069a4f1c1b97468b5613","slug":"sangeet-som-mla-of-bjp-held-a-mega-mango-party-in-sardhana-have-a-look-on-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक संगीत सोम की मैंगो पार्टी में पहुंचे बड़े- बड़े मंत्री, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक संगीत सोम की मैंगो पार्टी में पहुंचे बड़े- बड़े मंत्री, देखिए तस्वीरें
Tue, 10 Jul 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा विधायक संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा के फायरब्रांड नेता और विधायक ठाकुर संगीत सोम की मैंगो पार्टी भी फायरब्रांड रही। पार्टी आयोजन में जुटी भीड़ से एक बार फिर संगीत सोम ने अपनी ताकत और क्षेत्र में पकड़ का अहसास कराया। बड़े इंतजाम के बीच संपन्न हुई इस दावत ए आम में सरधना विधानसभा के अलावा मेरठ शहर और दूसरे जिलों से भी लोगों ने शिरकत की। आइए तस्वीरों में देखते हैं कैसा रहा ये विशाल आयोजन...
शाम पांच बजे तक चला सिलसिला
2 of 6
भाजपा विधायक संगीत सोम की मैगा मैंगो पार्टी में शिरकत करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना में कुशावली गांव स्थित तेजस कृषि फार्म में भाजपा विधायक संगीत सोम की ओर से आयोजित की गई। इस मैगा मैंगो पार्टी में सुबह 11 बजे से लोगों का आना शुरू हो गया और यह दौर शाम पांच बजे तक चला। इस पार्टी में सरधना विधानसभा क्षेत्र तो पूरी तरह आमंत्रित था। प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्री, सांसदों और विधायकों के साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था।
भव्य रही आयोजन की व्यवस्था
3 of 6
पार्टी में आगंतुकों के लिए रखे गए हुक्के व चारपाई
- फोटो : अमर उजाला
इस शानदार मैंगो पार्टी के लिए व्यवस्था भी एकदम शानदार की गयी थी। इसमें आम जनता के लिए मैदान में विशाल पंडाल लगाया था। जिसमें एक तरफ आम और ठंडे दूध की व्यवस्था थी। वहीं दूसरी तरफ भोजन की मेज लगी थी। प्लेटों के लिए पंडाल में अलग से 10 स्टॉल लगाये गये थे। जिनमें में 20 हजार प्लेटों की व्यवस्था की गयी थी। वहीं दूसरी तरफ वीआईपी लोगों के लिए अलग से पंडाल लगाया गया था। जिसमें आम और दूध के साथ बेहतरीन लजीज खाने की व्यवस्था की गयी थी। इस पार्टी में चारपाईयों के साथ हुक्के की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम पाने के लिए टूट पड़े लोग
4 of 6
मैगा मैंगो पार्टी में आम पाने के लिए जद्दोजेहद करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस आम दावत के खास मकसद के लिए 17,500 किलो आम मंगाए गए थे। लेकिन तीन बजे तक ही ये आम खत्म हो गए। जिसके बाद 5,500 किलो आम फिर से मंगाए गए। इस पंडाल के बीच में एक बैल गाड़ी को खड़ा किया गया था जिसमें ढेरों किस्म के आम रखे गए थे। इसमें से लोगों ने अपनी पसंद के आम उठाकर खूब खाये। इस दौरान लोगों ने जमकर एंजॉय किया।
विज्ञापन
परिवार सहित पहुंचे कई मंत्री
5 of 6
इस मैगा मैंगो पार्टी में शिरकत करने कई नेता अपने परिवारों के साथ पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
इस दावत में प्रदेश सरकार के मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जहां परिवार सहित पहुंचे, वहीं सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर सांसद डा. संजीव बालियान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर, चरथावल विधायक विनोद कश्यप, देवबंद विधायक ब्रजेश पुंडीर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व एमएलसी हरपाल सिंह सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह भी शामिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।