{"_id":"6381b9d263d71f782033d9b1","slug":"sambar-deer-spotted-in-a-house-in-meerut-later-rescued-by-forest-dept","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MEERUT: जलकल विभाग के कर्मचारी के घर में घुसा सांभर, भीड़ को देख घबराया, वन विभाग ने पकड़कर हस्तिनापुर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: जलकल विभाग के कर्मचारी के घर में घुसा सांभर, भीड़ को देख घबराया, वन विभाग ने पकड़कर हस्तिनापुर छोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 26 Nov 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घर मेे घुसा सांभर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में शुक्रवार को कमिश्नरी चौराहे के पास स्थित जलकल विभाग के कर्मचारियों के घरों में सांभर( बारहसिंघा) घुस आया। बदहवास हालत में सांभर इधर से उधर दौड़ता रहा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांभर को रेस्क्यू कर हस्तिनापुर के जंगल में छुड़वाया। तकरीबन साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम सांभर को पकड़ सकी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब जंगली जानवर घनी आबादी में घुस आया हो। हाल ही में शहर में तेंदुए के भी आबादी में घुसने से लोगों में दहशत फैल गई थी।
दरअसल भीड़ को देखकर सांभर घबरा गया और बदहवास हालत में इधर से उधर दौड़ता रहा। वहीं वन विभाग की टीम सांभर को रेस्क्यू करने का प्रयास करती रही। लेकिन वो किसी की पकड़ में नहीं आया। टीम ने सांभर को पकड़ने के लिए पांच जाल बिछाए, लेकिन सांभर वन विभाग के व्यूह को चकमा देता रहा। दौड़ दौड़कर थक जाने के बाद बाद सांभर आखिरकार एक जाल में फंस गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम उसे पकड़कर हस्तिनापुर के जंगल में छोड़ आई। आगे तस्वीरों में देखें कैसे आबादी में घुसने के बाद परेशान दिखा सांभर।
2 of 5
बाइकों के बीच में फंसा सांभर
- फोटो : amar ujala
कमिश्नरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 12 बजे करीब सांभर कमिश्नरी चौराहे के पास देखा गया। यहां से दौड़कर वह पास में स्थित जलकल विभाग के कर्मचारियों के आवास में घुस गया। भीड़ को देखकर सांभर घबराने लगा और चौकन्ना हो गया।
3 of 5
सांभर
- फोटो : amar ujala
सांभर को देखकर लोग भी इधर-उधर भागने लगे। उधर सांभर भी लोगों की भीड़ को देख सहम गया और बदहवास हालत में एक घर के आंगन में घुस गया। आबादी वाले इलाके में अचानक आए वन्य जीव को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने वन विभाग को सांभर हिरण के आबादी में घुसने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांभर की फोटो
- फोटो : amar ujala
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम ने पांच जाल लगाए। तकरीबन साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को रेस्क्यू किया जा सका। वन विभाग की टीम ने सांभर को पकड़कर हस्तिनापुर में छुड़वा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
लोगों से कार के पीछे छिपता सांभर
- फोटो : amar ujala
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि सांभर बड़ा ही संवेदनशील प्राणी है। इसकी हृदयगति रुकने की अधिक संभावना होती है। इस कारण उसे बिना दवाई के रेस्क्यू किया गया। चिकित्सक डॉ. आरके शर्मा ने भी सांभर की जांच की। उसे थोड़ी सी चोट पहुंची थी जिसका इलाज करा दिया गया। संभावना है कि यह कैंट क्षेत्र की ओर से शहर में आया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।