फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सहारनपुर देवबंद में बवाल के बाद सामान्य हालात, पुलिस फोर्स तैनात, नीली टोपी वालों की भी तलाश

Sat, 11 Jun 2022 02:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jun 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Violence:: Normal situation after ruckus in Saharanpur-Deoband, police force deployed
सहारनपुर में दूसरे दिन खुले बाजार व तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala

सहारनपुर बवाल के मामले में शुक्रवार देर रात को पुलिस की ओर से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज ली गई। चौकी सराय प्रभारी गौरव राठी की ओर से 31 नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बवाल के मामले में कुल 54 लोगों की अब तक गिरफ्तारी हुई है।



आग्रह के बावजूद दुकानदारों ने बाजार नहीं खोला
बवाल करने वालों को खदेड़ने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दुकानदारों से वार्ता की तथा अपनी दुकानें खोलने का आग्रह किया, लेकिन शुक्रवार शाम तक भी दुकानदारों ने अपने दुकानें खोलने से इनकार कर दिया। नेहरु मार्केट, मोरगंज, नवाबगंज के दुकानदारों ने कहा ऐसे माहौल में वे दुकानें नहीं खोलेंगे। हालांकि दूसरे दिन शनिवार को दुकानदार अपनी दुकानें खोलने के लिए राजी हुए।

Saharanpur Violence:: Normal situation after ruckus in Saharanpur-Deoband, police force deployed
सहारनपुर में दूसरे दिन खुले बाजार - फोटो : amar ujala
भयभीत रहे दुकानदार
बवाल की घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में भय व्याप्त है। नेहरु मार्केट के अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़ का कहना है कि इस घटना से यहां के दुकानदार अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को यहां पर पर्याप्त पुलिस बल नहीं था। इस संबंध में आईजी से वार्ता की जाएगी। दुकानदारों ने आज दुकानें खोली हैं लेकिन मन में डर व्याप्त है।

 
Saharanpur Violence:: Normal situation after ruckus in Saharanpur-Deoband, police force deployed
सहारनपुर में दूसरे दिन खुले बाजार - फोटो : amar ujala

जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालकर प्रदर्शन के दौरान भीड़ द्वारा की गई तोड़फोड़, पथराव की घटना में शामिल उपद्रवियों को पुलिस लगातार तलाश रही है। देवबंद और सहारनपुर की घटना में शामिल 54 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में से 10 आरोपी देवबंद से पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Violence:: Normal situation after ruckus in Saharanpur-Deoband, police force deployed
सहारनपुर में दूसरे दिन खुले बाजार - फोटो : amar ujala

बवाल की घटना के बाद शनिवार को नेहरू मार्केट, सिटी प्लाजा, नवाबगंज, नखासा बाजार आदि बाजार रोजाना की भांति खुले। हालांकि आज बाजारों में चहल पहल कम ही रही। बवाल वाले क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसपी सिटी राजेश कुमार आदि अधिकारियों ने बाजारों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल लोगों को सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के जरिए चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Saharanpur Violence:: Normal situation after ruckus in Saharanpur-Deoband, police force deployed
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : amar ujala

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अभी तक 54 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: Gender Change In Meerut: लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गए दो लड़के, ‘वीना’ बनीं ‘वीनस’, ये बताई वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed