सहारनपुर महानगर में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने के विरोध में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उतर कर जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बवाल के 54 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि दूसरे दिन सामान्य रूप से क्षेत्र के बाजार खुले हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि स्थिति आम दिनों की तरह सामान्य है।
Saharanpur Violence: घंटाघर से लौटते ही उग्र हो गई थी भीड़, कई दुकानों में लूटपाट, अब तक 64 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जुलूस निकाल रहे लोगों के नारेबाजी और प्रदर्शन करते ही नेहरू मार्केट, श्री राम चौक, नवाबगंज, नखासा बाजार में भगदड़ मचने के साथ तमाम बाजार बंद हो गए। पथराव में एक सिपाही और दो दुकानदार घायल हो गए। सूचना पर कमिश्नर लोकेश एम. आईजी प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
यह भी पढ़ें: UP: दंगे की आग में झुलसने से बच गया अमन का शहर सहारनपुर, अधिकारियों ने दिखाई सूझबूझ तो दुकानदारों ने धैर्य
बवाल की जानकारी पर शहर विधायक राजीव गुंबर भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात करने, उन्हें समझाने का प्रयास किया। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सहारनपुर में स्थिति नियंत्रण में ही आई थी कि देवबंद में भी जुमे की नमाज के बाद लोगों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। हंगामा करने पर पुलिस ने लाठियां फटकार करके भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जुलूस निकालने वालों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। बिना अनुमति के जुुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शनिवार को सभी क्षेत्रों में शांति- व्यवस्था कायम है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
आईजी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि घंटाघर से लौटती भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। दुकान के बाहर खड़े वाहनों को गिरा कर दुकानों को भी लूटने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।