फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब जेल में कटेंगी इंस्पेक्टर की दिन और रातें, खाकी को दागदार कर ऐसे बना 'मुल्जिम'

Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur loot case: The accused inspector Lalit Kumar Tyagi is locked in the Deoband jail
जीआरपी आगरा का इंस्पेक्टर ललित त्यागी - फोटो : अमर उजाला

जीआरपी आगरा के इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी का ठिकाना अब जेल का एकल बैरक है। उसको देवबंद स्थित उपकारागार में रखा गया है। एकल बैरक में रहने वाले चार नंबरदारों के साथ उसे रखा गया है। अगली स्लाइडों में जानिए कैसे खाकी को दागदार कर मुल्जिम बना:- 

Saharanpur loot case: The accused inspector Lalit Kumar Tyagi is locked in the Deoband jail
प्रेस वार्ता करते एसएसपी दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र में उमाही गांव के पास मुल्लाजी ढाबे के पीछे रह रहे गेहूं व्यापारी मो. अख्तर के यहां 13 मई की तड़के कुछ लोगों ने डकैती डाली थी, जिसमें वर्दीधारी भी शामिल थे। गेहूं व्यापारी की पिटाई करने के बाद 8,43,500 रुपये लूट लिए गए थे।

Saharanpur loot case: The accused inspector Lalit Kumar Tyagi is locked in the Deoband jail
बदमाशों ने इसी घर में डाली डकैती - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने वारदात का खुलासा कर आरोपी ललित कुमार त्यागी (इंस्पेक्टर जीआरपी आगरा) के अलावा बशीर खान और सुभाष शर्मा निवासी आगरा को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur loot case: The accused inspector Lalit Kumar Tyagi is locked in the Deoband jail
एसएसपी दिनेश कुमार ने वारदात का खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों के पास से 4,94,500 रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई थी, जबकि वारदात में शामिल सिपाही रिंकू और शायर बेग के अलावा टैक्सी चालक फरार हो गए थे। मंगलवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद देवबंद स्थित उपकारागार में दाखिल करा दिया।

विज्ञापन
Saharanpur loot case: The accused inspector Lalit Kumar Tyagi is locked in the Deoband jail
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहां जेल प्रशासन ने इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी को एकल बैरक में रखा है, जहां चार नंबरदार भी रहते हैं, जबकि बशीर खान और सुभाष शर्मा को सामान्य बैरक में रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed