प्रतिमाह अच्छी सैलरी पाने वाला एक सरकारी अफसर लालच के फेर में आकर वर्दी वाला लुटेरा बन गया। जब वारदात का खुलासा हुआ तो एक तरफ जहां पुलिस अधिकारी सच्चाई जानकर खुद हैरान रह गए। वहीं उनके सिर शर्म से झुक गए, क्योंकि उनके समकक्ष अधिकारी ने उनके महकमे को शर्मसार कर दिया।
{"_id":"5cdc0678bdec22071a3889f6","slug":"police-inspector-became-lootera-in-saharanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: आखिर क्यों एक सरकारी अफसर बना वर्दी वाला 'लुटेरा', देखें कैसे फिर दागदार हुई 'खाकी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आखिर क्यों एक सरकारी अफसर बना वर्दी वाला 'लुटेरा', देखें कैसे फिर दागदार हुई 'खाकी'
Wed, 15 May 2019 06:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 May 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस द्वारा गिरफ्तार इंस्पेक्टर व अन्य आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बदमाशों के साथ मिलकर डकैती डालने वाले जीआरपी इंस्पेक्टर को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। यहां तक कि उसने जीआरपी में सिपाहियों के साथ मिलकर पूरा गिरोह बना लिया था। जीआरपी में अब इसकी चर्चा हो रही है कि ये लोग रात को लंबे हाथ मारने के लिए दूर-दूर तक जाते थे। आगे जानें आखिर क्यों एक अच्छी तन्ख्वाह पाने वाले इंस्पेक्टर ने खाकी को किया शर्मसार: -
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
डकैती डालने के आरोपी पुलिसकर्मियों व जीआरपी इंस्पेक्टर ने ऑन ड्यूटी रहते हुए वारदात को अंजाम दिया। ये सभी अपने तैनाती स्थल से कहीं बाहर जा रहे थे, इसकी जानकारी भी उच्चाधिकारियों को भी नहीं दी गई थी। क्योंकि 'खाकी' की आड़ में उन्हें अपराध को अंजाम जो देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं
गेहूं व्यापारी के यहां डकैती डालने में जीआरपी आगरा के इंस्पेक्टर ललित त्यागी, जीआरपी आगरा के सिपाही रिंकू और शायर बेग ने नाटक तो दबिश डालने का किया, लेकिन दिमाग में बैठे अपराधी ने गलती पर गलती करा दीं, जिस कारण दबिश के नाम पर डकैती डालना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने आगरा के टैक्सी चालक छोटू की टैक्सी किराए पर ली। सोमवार रात जीआरपी इंस्पेक्टर बशीर व अन्य बदमाशों के साथ सवार होकर सहारनपुर पहुंचा। यहां पहुंचने से पहले आरोपियों ने कार से नंबर प्लेट हटा दी, ताकि यह मालूम न चल सके कि कार कहां की है।