फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मुझे मत मारो, बच्चों का ख्याल करो...', हाथ जोड़कर लगाई गुहार, पर भाजपा नेता योगेश के सिर पर था खून सवार

Sun, 23 Mar 2025 02:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Mar 2025 02:21 PM IST
सार

सहारनपुर में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने पहले पत्नी, फिर बेटी और बाद में दोनों बेटों को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों बच्चों की मौत हो गई, पत्नी की हालत गंभीर है। आरोपी के हाथ में में पिस्टल देख कोई घायलों को उठाने का साहस नहीं कर सका।

विज्ञापन
Saharanpur Crime News BJP leader shot his Family Called Police to Arrest Him
saharanpur murder - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के सांगाठेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारने के बाद आरोपी योगेश रोहिला ने एसएसपी को फोन किया। आरोपी ने फोन पर कहा कि मैंने पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है, आकर उठा लो, नहीं तो मैं खुद को भी गोली मार दूंगा। इतना सुनते ही पुलिस अधिकारियों के भी हाथ-पैर फूल गए। सबसे पहले एसओ, उसके बाद सीओ और फिर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। 


पुलिस को डर था कि इतनी बड़ी वारदात करने के बाद जो आरोपी इस तरह फोन कर रहा है वह कुछ भी कर सकता है। पुलिस जब वहां पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। योगेश की पत्नी नेहा और दोनों बेटे जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़े तड़प रहे थे, जबकि बेटी श्रद्धा की मौत हो चुकी थी। उनके पास ही आरोपी योगेश हाथ में पिस्टल लेकर बैठा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 


 
Saharanpur Crime News BJP leader shot his Family Called Police to Arrest Him
भाजपा नेता योगेश रोहिला अपनी पत्नी नेहा के साथ - फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर परिजन भी मौजूद थे, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तब तक कोई भी उनके पास नहीं जा सका। डर था कि यदि उन्होंने घायलों को उठाने का प्रयास किया तो कभी उन्हें भी गोली न मार दे। पुलिस जांच में आया है कि घर में ही योगेश की अपनी पत्नी नेहा से बहस हुई, जिसके बाद उसने लाइसेंसी पिस्टल उठाई। नेहा घबराकर पीछे हट गई। बताया जा रहा है कि उसने हाथ जोड़कर कहा कि योगेश क्या कर रहे हो। मुझे मत मारो, बच्चों का ख्याल करो, लेकिन योगेश पर जैसे खून सवार था। अगले ही पल उसने नेहा की कनपटी पर गोली मार दी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। 
Saharanpur Crime News BJP leader shot his Family Called Police to Arrest Him
भाजपा नेता योगेश रोहिला - फोटो : अमर उजाला
13 साल पहले योगेश ने लिया था पिस्टल का लाइसेंस 
जिस पिस्टल से योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटे देवांश व शिवांश को गोली मारी है, उसका लाइसेंस करीब 13 साल पहले लिया था। 2013 में अपने नाम से ही पिस्टल का लाइसेंस नाम कराया था। वह पिस्टल को ज्यादातर अपने पास ही रखता था। बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो माह से पत्नी को परेशान कर रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Crime News BJP leader shot his Family Called Police to Arrest Him
सांगाठेड़ा के देवांश की फाइल फोटो - फोटो : ग्रामीण
पहले शिवांश, फिर लाए गए देवांश 
एसबीडी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सबसे पहले एंबुलेंस से शिवांश पहुंचा। उसके बाद देवांश और उसकी मां नेहा को लाया गया। चिकित्सकों ने चेक किया तो देवांश व शिवांश को मृत घोषित कर दिया, जबकि नेहा की सांस चलती मिली। इसके बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेफर करने के लिए एएलएस एंबुलेंस को बुलाने के लिए कहा, लेकिन एएलएस एंबुलेंस वीआईपी कार्यक्रम के चलते नहीं आई। इसलिए बाद में नेहा को 108 एंबुलेंस से ही राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 

 
विज्ञापन
Saharanpur Crime News BJP leader shot his Family Called Police to Arrest Him
पत्नी और बच्चों के साथ बैठा योगेश - फोटो : सोशल मीडिया
मंत्री जैसे ठाठ-बाट से रहता था योगेश 
गांव में योगेश रोहिला ने घर के पास ही कैंप कार्यालय बना रखा था। कैंप कार्यालय को देखने से लगता है कि उसके ठाठ-बाट किसी विधायक, सांसद या मंत्री से कम नहीं थे। कार्यालय के अंदर तमाम बड़े नेताओं के फोटोग्राफ लगे हुए थे। उसने बुलेट और बोलेरो गाड़ी भी ले रखी थी। उसके साथ गाड़ी का ड्राइवर और डायरी लेकर चलने वाला सहायक भी मौजूद रहता था। उसके पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर था। उसी लाइसेंसी रिवाल्वर की दो मैगजीन से उसने अपनी पत्नी और बच्चों को गोलियां मारी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed