फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूक्रेन में आपबीती: पापा... चारों तरफ हो रहे धमाके, खाने में बची है सिर्फ ब्रेड, वीडियो देख कांप रही परिजनों की रूह, तस्वीरें

Fri, 25 Feb 2022 11:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Feb 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine War: MBBS students of Meerut have told his family members the full story of Ukraine
यूक्रेन में फंसे मेरठ के छात्र। - फोटो : amar ujala

यूक्रेन में फंसे मेरठ के स्नेहाशीष ने पिता संतु को फोन कर बताया कि वह जिस अपॉर्टमेंट में है, उसके चारों तरफ धमाकों की आवाज आ रही है। शहर बंद है और खाने के लिए उसके पास सिर्फ ब्रेड बची है। स्नेह ने यूक्रेन में हो रहे बम धमाकों की वीडियो भेजते हुए कहा पापा देखो हमारे सामने ही बम फट रहे हैं। 



मेरठ के कई एमबीबीएस छात्र यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे हैं। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले और इन दिनों रोहटा रोड के सरस्वती विहार निवासी स्नेहाशीष भी इवानो फ्रांकविस्क ओबसालटा यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रहे हैं। स्नेहाशीष के पिता संतु सेना से सेवानिवृत्त हैं।

Russia Ukraine War: MBBS students of Meerut have told his family members the full story of Ukraine
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

यूक्रेन से फोन पर बात करते हुए स्नेहाशीष ने बताया कि यहां हालात डरावने हैं। बाहर हर तरफ धमाकों की आवाज है। आसमान में धुआं नजर आ रहा है। कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

Russia Ukraine War: MBBS students of Meerut have told his family members the full story of Ukraine
यूक्रेन के हालात। - फोटो : amar ujala

उनके पास खाने के लिए ज्यादा राशन नहीं बचा है। फास्ट फूड और ब्रेड खाकर काम चला रहे हैं। बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। सब डरे हुए हैं, हर घंटे परिजनों से बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War: MBBS students of Meerut have told his family members the full story of Ukraine
यूक्रेन के हालात। - फोटो : amar ujala

मैं तो लौट आया... हॉस्टल के पास बम गिरा है
मेरठ में बाउंड्री रोड निवासी आधार रस्तोगी गुरुवार को अपने घर पहुंचे तो परिजनों की आंखें डबडबा आईं। माता-पिता रस्तौगी को गले लगाकर फफक पड़े।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: MBBS students of Meerut have told his family members the full story of Ukraine
यूक्रेन में फंसे छात्र। - फोटो : amar ujala

यूक्रेन से भारत आने वाली अंतिम फ्लाइट से पहुंचे आधार ने बताया कि पापा मैं तो लौट आया, लेकिन मेरे दोस्त वहीं फंसे हुए हैं। हमारे हॉस्टल के पास बम गिरा है। मुझे भी थोड़ी देर हो जाती तो फ्लाइट निकल जाती और मैं भी फंस जाता।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed