फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दृश्यम फिल्म की थीम आजमाना चाहता था कातिल पति: पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर टुकड़े-टुकड़े कर गंगनहर में फेंकी लाश

Thu, 16 Sep 2021 10:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Sep 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Ruby murder case: Husband had brutally murdered his wife, the body was thrown into pieces in the Gangnahar
रूबी का फाइल फोटो व पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरधना में निवासी कवि दीपक निराला ने अपने पत्नी को दहेज के लिए पहले बेरहमी से मौत के घाट उतारा और फिर शव के टुकड़े टुकड़े कर गंगनहर में फेंक दिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति परिवार समेत फरार हो गया। यहां तक कि पत्नी के मायके वालों को भी उसने उनकी बेटी की मौत की खबर नहीं दी। पंद्रह दिन तक जब बेटी से किसी तरह बात नहीं हो पाई तो मायके वालों ने दामाद से पूछताछ की तो बेटी की मौत की खबर सुनकर उनके होश उड़ गए। मायके वाले मेरठ पहुंचे और सरधना थाने में दामाद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं वारदात के 21 दिन बाद आरोपी पति ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे किए हैं। वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पति हत्या कर खुद को बचाने के लिए दृश्यम फिल्म की थीम आजमाना चाहता था।

Ruby murder case: Husband had brutally murdered his wife, the body was thrown into pieces in the Gangnahar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच में सामने आया है कि कवि दीपक निराला ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी ने शव के पांच टुकड़े कर बोरे में बंद कर गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने पहले हत्यारोपी के निर्माणाधीन मकान में खुदाई कराई और फिर गंगनहर में शव की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस शव को बरामद नहीं कर सकी है। वहीं हत्यारोपी कई बार बयान बदल चुका है।


 
Ruby murder case: Husband had brutally murdered his wife, the body was thrown into pieces in the Gangnahar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सरधना के मोहल्ला छावनी निवासी कवि दीपक निराला ने लखनऊ निवासी रूबी से प्रेम विवाह किया था। बार-बार कोशिश के बावजूद बेटी से बात न होने पर उसके पिता रामचंद्र ने दामाद दीपक और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया है कि दीपक ने 23 अगस्त को ससुर को कॉल करके कहा था कि रूबी की बीमारी के चलते मौत हो गई है, इसके बाद दीपक फरार हो गया। दबाव बढ़ने पर सोमवार को उसने सरधना थाने में सरेंडर कर दिया था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ruby murder case: Husband had brutally murdered his wife, the body was thrown into pieces in the Gangnahar
आरोपी के घर से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
दीपक पुलिस को रूबी की मौत बीमारी से होना बताता रहा। वह नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार था। बार-बार कहता रहा कि उसने पत्नी की हत्या नहीं की। उसे गलत फंसाया जा रहा है। मंगलवार को मृतका के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने लखनऊ में उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों की सख्ती के बाद पुलिस ने दीपक के साथ सख्ती की तो वह टूट गया। उसने पत्नी रूबी की हत्या की बात स्वीकार की।  

 
विज्ञापन
Ruby murder case: Husband had brutally murdered his wife, the body was thrown into pieces in the Gangnahar
विवाहिता का फाइल फोटो, तहरीर देने पहुंचे पिता दाएं - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस रूबी के शव की तलाश में जुट गई। आरोपी ने रूबी का शव बरामद कराने में भी पुलिस को खूब छकाया। कभी शव घर में दबे होने तो कभी भलसोना गंगनहर पुल के निकट नहर में शव को फेंकने की बात बताई। फोरेंसिक टीम ने दीपक के मोहल्ला छावनी स्थित निर्माणाधीन मकान में शव की तलाश की। कई जगह से फर्स उखड़वाया और मकान में रखे सामान की जांच की। एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक, हत्यारोपी दीपक बार-बार बयान बदल रहा है। मंगलवार उसने बताया कि पत्नी रूबी की धारदार हथियार से हत्या की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed