फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: संगीत सिखाने के बहाने बच्चियों को बुलाता था हैवान, घर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

Fri, 03 May 2019 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 May 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
retired LIC employee misbehave minor girls in the name of teaching Music in Meerut
आरोपी विमल चंद की आलीशान कोठी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के हैवान विमल चंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में परत दर परत नए और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। दरिंदे विमलचंद के घर में परवरिश करने या फिर संगीत सिखाने का झांसा देकर बच्चियों को लाया जाता था। इसको लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। वहीं आरोपी के घर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। आगे जानें आरोपी ने पूछताछ में और क्या क्या राज खोले: -

 
retired LIC employee misbehave minor girls in the name of teaching Music in Meerut
आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बच्चियों पर मोटा पैसा खर्च करता था। जबकि घर से काफी संख्या में घुंघरू और पाजेब मिली हैं। जिससे ऐसा प्रतीत होता कि बच्चियों को संगीत सिखाने का झांसा देकर बुलाया जाता था। 

retired LIC employee misbehave minor girls in the name of teaching Music in Meerut
मौके से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया है कि जागृति विहार में हैवान विमल चंद का मकान करीब 150 गज में है। प्रथम तल पर दो कमरे, किचन और एक छोटा कमरा है। सीसीटीवी कैमरे ने बच्चियों के साथ दरिंदगी होने की पोल खोली है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
retired LIC employee misbehave minor girls in the name of teaching Music in Meerut
आरोपी के घर से बरामद घुंघरू - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया कि वह नौकरानी और बच्चियों पर महीने में करीब 30 से 40 हजार रुपये खर्च करता है। आरोपी के घर को पुलिस ने बारीकी से खंगाला। एक कमरे में काफी संख्या में घुंघरू और पाजेब मिली हैं। जिस पर पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी और नौकरानी द्वारा बच्चियों को संगीत सिखाने के बहाने यहां लाया जाता था। पुलिस ने इसको लेकर भी जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
retired LIC employee misbehave minor girls in the name of teaching Music in Meerut
पुलिस ने मौके से डीवीडी लैपटॉप भी बरामद किया है। - फोटो : अमर उजाला

घर का नजारा देख हैरान हुई पुलिस 
आरोपी के घर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने बताया कि घर में गंदगी बहुत थी। किचन व कमरों में कई आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस ने आरोपी से इन सामान के बारे में पूछा। आरोपी ने कहा कि सब कुछ नौकरानी को पता है। पुलिस अभी इसकी बारीकी से जांच कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed