अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर हिंदू संगठनों में भारी उत्साह है। बिजनौर जनपद के धामपुर में हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने जगह-जगह पर हलवा और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
Ram Mandir: हिंदू संगठनों में भारी उत्साह, शहर में बांटी मिठाई, एक-दूसरे को दी बधाई, तस्वीरें
धामपुर के नगीना चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरित कर लोगों को श्रीराम मंदिर निर्माण की बधाई दी।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि पूजन: पश्चिमी यूपी के मंदिरों में गूंज उठे श्रीराम के जयकारे, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
इस अवसर पर अनिल गोयल, पंकज कुमार, शैलेंद्र कुमार, रोहित सैनी, आकाश विश्नोई आदि रहे। वहीं शहर के प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।
उधर, धामपुर के चंपा देवी मंदिर पर भाजपा नेताओं ने हलवा बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान मंदिर में हवन किया गया।
इस मौके पर चेयरमैन राजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, सभासद भूपेंद्र सैनी एवं राकेश चौधरी व महेंद्र धनोरिया आदि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/