मेरठ के हापुड़ चुंगी पर कैपिटल हॉस्पिटल में गुरुवार को अचानक लिफ्ट टूटने से जच्चा की मौत हो गई, जबकि वार्ड ब्वॉय समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ कर दी।
बेटी को जन्म देते ही कुछ देर बाद हादसे में करिश्मा की सांसों की डोर टूट गई और मासूम से मां का आंचल छिन गया। जो परिवार वाले बच्ची के जन्म के बाद मिठाई बांट रहे थे, दूसरे ही पल उन पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल में मौजूद हर शख्स यही कह रहा था कि हे भगवान ये क्या हो गया। अब मासूमों का क्या होगा।
2 of 5
अस्पताल में मासूम बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
छह वर्ष पहले हुई थी शादी
करिश्मा के पति अंकुश मावी आर्मी में हैं। आजकल उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में चल रही है। इनकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उनके चार वर्षीय बेटी है। प्रसव पीड़ा के चलते करिश्मा को सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया था।
3 of 5
अस्पताल सील करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मां की माैत के बाद गम में डूबा परिवार
करीब पौने चार बजे करिश्मा ने बेटी को जन्म दिया। दो घंटे बाद उसे ऑपरेशन थियेटर से सीधे रूम में शिफ्ट किया जा रहा था। लिफ्ट में यह हादसा हो गया। मासूमों को देखकर परिजनों और गांव के लोगों के आंखों से आंसू छलक रहे हैं। बच्ची की मां के जाने के बाद पूरा परिवार गम में डूबा है।
4 of 5
अस्पताल में टूटी लिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
माैत बनकर गिरी लिफ्ट, गम में बदलीं खुशियां
करिश्मा की डिलीवरी होने के बाद परिवार ने रिश्तेदारी में खुशखबरी की जानकारी दी। इसी बीच जब लिफ्ट मौत बनकर आई, तो पलभर में खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोनों बेटियों के सिर से मां का साया उठाने का आरोप भी लगाया।
5 of 5
अस्पताल में टूटी लिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले ही छुट्टी लेकर आए थे अंकुश
पत्नी की डिलिवरी के लिए ही अंकुश पांच दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। परिजनों ने बताया कि अंकुश अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते थे। वह इस मौके पर उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहते थे। अंकुश सेना की मेडिकल कोर में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को डिलीवरी के बाद यह हादसा हुआ तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।