फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थानाध्यक्ष का सीक्रेट प्लेस: घने जंगलों के बीच आलीशान फार्म हाउस बनाने का आखिर क्या था मकसद, जल्द खुलेंगे राज

Thu, 21 Apr 2022 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Apr 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
Police Station incharge Secret Farmhouse: investigation starts, what was the purpose of building a luxurious building amidst dense forest
फार्म हाउस में बना स्वीमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला

आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर निर्माण कराया जाए तो जेहन में ये सवाल जरूर आता है कि अमुक व्यक्ति कहीं अवैध कार्यों तो लिप्त नहीं है। ऐसे ही एक निर्माण पर अमर उजाला ने जांच पड़ताल की तो खाकी के काले कारनामों की पोल खुलती चली गई। हस्तिनापुर के पूर्व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने सवा दो साल तक एक ही थाने में जमे रहकर अकूत संपत्ति अर्जित की, बल्कि अपने पद का दुरुपयोग भी किया।यही नहीं, बताया गया कि इस आलीशन इमारत का खुलासा होते ही थानाध्यक्ष ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की है। इससे संभावना जताई जा रही है कि थानाध्यक्ष के इस सीक्रेट बंगले में कहीं अवैध कार्य तो नहीं किए जा रहे थे। आगे पढ़ें पूरी रिपोर्ट :-



पोल खुलते ही जला दिए थे कागजात, फार्म हाउस पर लगाया था ताला
29 नवंबर 2020 के अंक में समाचार प्रकाशित कर इसकी पोल खोली थी। अमर उजाला में धर्मेंद्र के फार्म हाउस का खुलासा होने के बाद वहां तैनात हस्तिनापुर थाने के सिपाही और होमगार्ड को थाने बुला लिया गया था। फार्म हाउस में ताला लगा दिया गया था। खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन फार्म हाउस के बाहर कुछ जले हुए कागज देखे गए। जिससे यह साफ हो गया कि जांच शुरू होने से पहले ही कुछ सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया गया था। अब इस मामले में मेडिकल थाने में पूर्व थानाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Police Station incharge Secret Farmhouse: investigation starts, what was the purpose of building a luxurious building amidst dense forest
फार्म हाउस की ओर जाने वाला रास्ता - फोटो : अमर उजाला

घने जंगल में आखिर क्यों बनाया आलीशान फार्म हाउस
मेरठ से सटे मवाना में घने जंगल में खेतों के बीच जिस स्थान पर धर्मेंद्र ने आलीशान फार्म हाउस का निर्माण किया है, वहां दिन में भी अकेले जाने में डर लगता है। आसपास के खेतों में किसानों ने जंगली जानवरों से फसल के बचाव के लिए तारबंदी कर रखी है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इस निर्माण के पीछे मोटी धनराशि खर्च करने मकसद क्या है?  


 
Police Station incharge Secret Farmhouse: investigation starts, what was the purpose of building a luxurious building amidst dense forest
फार्म हाउस में बना कॉटेज - फोटो : अमर उजाला

उठ रहे कई सवाल
लोगों का कहना है कि यदि जमीन खरीद कर ही फार्म हाउस बनाना था, तो सड़क के आसपास भी जमीन मिल सकती थी। लोगों का कहना है कि शायद कुछ छिपाने के लिए ही जंगल के बीच में फार्म हाउस का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police Station incharge Secret Farmhouse: investigation starts, what was the purpose of building a luxurious building amidst dense forest
फार्म हाउस में बना शानदार कॉटेज। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक ने लगाए थे गंभीर आरोप
पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगा चुके हैं धमेंद्र के फार्म हाउस पर सारे अवैध काम होते थे। फार्म हाउस के आसपास मिलीं बिसलेरी आदि की बोतलें इस बात की गवाही दे रहीं थीं कि वहां जब-तब कुछ चुनिंदा लोग पार्टियां कर जंगल में मंगल करते थे।

स्थानीय लोग मानते हैं कि धर्मेंद्र को अपने राजनीतिक आकाओं पर इतना विश्वास था कि उनके रहते कोई भी उन्हें मेरठ जनपद से हिला नहीं पाएगा। इसी विश्वास के चलते उन्होंने जगंल के मध्य ऐशगाह का निर्माण कर डाला था।

विज्ञापन
Police Station incharge Secret Farmhouse: investigation starts, what was the purpose of building a luxurious building amidst dense forest
फार्म हाउस के एक कमरे में लगा एसी लाल घेरे में। - फोटो : अमर उजाला

सोलर लाइट किसने उपलब्ध कराईं ?
फार्म हाउस में दो सोलर लाइट लगी हैं। इस तरह की सोलर लाइट को मुख्यत: नगर पंचायत या ग्राम पंचायत द्वारा ही खरीदा जाता है। दोनों सोलर लाइट किसने उपलब्ध कराई हैं? आईजी के निर्देश पर जांच कर रहे एसपी देहात और एसएसपी के निर्देश पर जांच कर रहे सीओ मवाना के लिए यह जांच का विषय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed