मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित एक होटल में गुरुवार को एएचटीयू पुलिस टीम ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। पुलिस को यहां, देह व्यापार के धंधा होने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आठ पुरुष व एक महिला को हिरासत में लिया। जबकि, दो लड़कियों को टीम ने रेस्क्यू कराया। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस अपने साथ एएचटीयू थाने ले गई।
महिला थाना की क्षेत्राधिकारी रुपाली राय व एएचटीयू की टीम के साथ गुरुवार को कंकरखेड़ा के क्षेत्राधिकारी संजीव दीक्षित व पुलिस होटल द लायन किंग पहुंचे। यहां, टीम को देह व्यापार का धंधा होने की शिकायत मिल रही थी।
2 of 5
छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ियां
- फोटो : amar ujala
एसएसपी प्रभाकर चौधरी व पुलिस अधीक्षक अपराध रामअर्ज के नेतृत्व में टीम का गठन कर होटल पर छापेमारी के लिए भेजा गया। टीम ने यहां छापेमारी के दौरान संचालक अक्की त्यागी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम ने कमरों की तलाशी ली तो यहां देह व्यापार का धंधा होता मिला। पुलिस टीम ने होटल से आठ पुरुष व एक महिला को हिरासत में लिया।
3 of 5
छापेमारी के दौरान पुलिस
- फोटो : amar ujala
टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि रोहटा बाइपास पर स्थित इस होटल में लड़कियों व ग्राहक को बुलाकर देह व्यापार का धंधा कराया जाता था। पुलिस ने होटल मैनेजर, रिसेपशनिष्ट, दलाल, ग्राहक समेत नौ आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी पकड़े गए आरोपियों को पुलिस एएचटीयू थाने ले गई।
4 of 5
मौके से हिरासत में लिए गए युवक
- फोटो : amar ujala
टीम में रुपाली राय के अलावा विजय कुमार, विवेक कुमार, लतेश वर्मा, ऋषिपाल सिंह, ऊधम सिंह, मोहित कुमार, सोनी कुमारी, मीनाक्षी, सिद्घार्थ, पिंकी भाटी, नरेश कुमार, अनीस, संदीप, सुनीता गोस्वामी मौजूद रही।
5 of 5
मौके से हिरासत में लिए गए युवक
- फोटो : amar ujala
देह व्यापार का अड्डा बना कंकरखेड़ा
रेड लाइट एरिया खत्म होने के बाद पॉश कॉलोनी से लेकर होटलों को देह व्यापार के धंधे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कंकरखेड़ा में कई होटलों पर देह व्यापार का धंधा गुपचुप तरीके से कराया जा रहा है।
दौराला थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे एक होटल में भी दो बार छापेमारी के दौरान देह व्यापार का धंधा पकड़ा जा चुका है। सीओ संजीव दीक्षित का कहना है कि कंकरखेड़ा के अन्य होटलों की सूची तैयार कर जल्द छापेमारी की जायेगी।