फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ : होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारकर दो युवतियों को कराया रेस्क्यू, महिला समेत दस हिरासत में

Thu, 01 Jul 2021 08:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Jul 2021 08:32 PM IST
सार

पुलिस ने मौके से दो युवतियों को रेस्क्यू किया है। आठ पुरुष व एक महिला को समेत संचालक को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Police raid on a brothal racket in meerut hotel, ten  arrested including a woman, two girls rescued
मौके से हिरासत में लिए गए युवक - फोटो : amar ujala

मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित एक होटल में गुरुवार को एएचटीयू पुलिस टीम ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। पुलिस को यहां, देह व्यापार के धंधा होने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आठ पुरुष व एक महिला को हिरासत में लिया। जबकि, दो लड़कियों को टीम ने रेस्क्यू कराया। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस अपने साथ एएचटीयू थाने ले गई।



महिला थाना की क्षेत्राधिकारी रुपाली राय व एएचटीयू की टीम के साथ गुरुवार को कंकरखेड़ा के क्षेत्राधिकारी संजीव दीक्षित व पुलिस होटल द लायन किंग पहुंचे। यहां, टीम को देह व्यापार का धंधा होने की शिकायत मिल रही थी।

Police raid on a brothal racket in meerut hotel, ten  arrested including a woman, two girls rescued
छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ियां - फोटो : amar ujala

एसएसपी प्रभाकर चौधरी व पुलिस अधीक्षक अपराध रामअर्ज के नेतृत्व में टीम का गठन कर होटल पर छापेमारी के लिए भेजा गया। टीम ने यहां छापेमारी के दौरान संचालक अक्की त्यागी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम ने कमरों की तलाशी ली तो यहां देह व्यापार का धंधा होता मिला। पुलिस टीम ने होटल से आठ पुरुष व एक महिला को हिरासत में लिया।


 
Police raid on a brothal racket in meerut hotel, ten  arrested including a woman, two girls rescued
छापेमारी के दौरान पुलिस - फोटो : amar ujala

टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि रोहटा बाइपास पर स्थित इस होटल में लड़कियों व ग्राहक को बुलाकर देह व्यापार का धंधा कराया जाता था। पुलिस ने होटल मैनेजर, रिसेपशनिष्ट, दलाल, ग्राहक समेत नौ आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी पकड़े गए आरोपियों को पुलिस एएचटीयू थाने ले गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police raid on a brothal racket in meerut hotel, ten  arrested including a woman, two girls rescued
मौके से हिरासत में लिए गए युवक - फोटो : amar ujala

टीम में रुपाली राय के अलावा विजय कुमार, विवेक कुमार, लतेश वर्मा, ऋषिपाल सिंह, ऊधम सिंह, मोहित कुमार, सोनी कुमारी, मीनाक्षी, सिद्घार्थ, पिंकी भाटी, नरेश कुमार, अनीस, संदीप, सुनीता गोस्वामी मौजूद रही।

विज्ञापन
Police raid on a brothal racket in meerut hotel, ten  arrested including a woman, two girls rescued
मौके से हिरासत में लिए गए युवक - फोटो : amar ujala

देह व्यापार का अड्डा बना कंकरखेड़ा
रेड लाइट एरिया खत्म होने के बाद पॉश कॉलोनी से लेकर होटलों को देह व्यापार के धंधे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कंकरखेड़ा में कई होटलों पर देह व्यापार का धंधा गुपचुप तरीके से कराया जा रहा है।

दौराला थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे एक होटल में भी दो बार छापेमारी के दौरान देह व्यापार का धंधा पकड़ा जा चुका है। सीओ संजीव दीक्षित का कहना है कि कंकरखेड़ा के अन्य होटलों की सूची तैयार कर जल्द छापेमारी की जायेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed