मेरठ में रोहटा थाने के भदौड़ा गांव में जहां योगेश भदौड़ा द्वारा साढ़े चार करोड़ की कीमत के तालाब पर किया गया अवैध कब्जा हटवाया गया, वहीं ब्रह्मपुरी थाने के मंगतपुरम में रमेश प्रधान की एक करोड़ 40 लाख की संपत्ति को कुर्क कर जब्त कर लिया गया। दो अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई से अन्य अपराधियों में खलबली मच गई है।
माफिया की संपत्ति कुर्क, अब पुलिस के निशाने पर ये मोस्ट वांटेड, अपराधियों में मची खलबली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात अविनाश पांडेय, एसपी क्राइम रामअर्ज, एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई व राजस्व विभाग की टीम गांव में योगेश भदौड़ा द्वारा ग्राम सभा के बडे़ तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए पहुंची। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तालाब की जमीन पर जेसीबी चलवा दी गई। योगेश इस समय सिद्धार्थनगर की जेल में बंद है। उसकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य है।
पुलिस ने एसडीएम सदर को इसकी सूचना दी थी। इस पर राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम द्वारा शनिवार को तालाब की पैमाइश की गई थी, जिसमें योगेश का कब्जा सामने आया। एसपी देहात ने बताया कि तालाब की जमीन की अनुमानित कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये है। योगेश के खिलाफ रोहटा थाने में सरकारी जमीन कब्जाने का मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
इसी दौरान ब्रह्मपुरी पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध रमेश प्रधान की करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली गई। मंगतपुरम निवासी रमेश प्रधान के दो मकान, एक प्लाट और चार गाड़ियां जब्त कर लीं। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय के मुताबिक, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में निरुद्ध रमेश ने शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करके करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। रमेश जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार में बड़ी कार्रवाई, इमलाख खान पर शिकंजा, 26 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, तस्वीरें
खंगाला जा रहा ऊधम सिंह, बद्दो और भूपेंद्र बाफर का आपराधिक रिकॉर्ड
पंचायत चुनाव से पहले जिला पुलिस कुख्यात अपराधियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। एडीजी राजीव सभरवाल के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान में अन्य अपराधी भी पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। एसपी देहात अविनाश पांडे के अनुसार अपराधियों द्वारा कब्जा की गई संपत्ति चिह्नित की जा रही हैं। जल्दी ही करनावल निवासी कुख्यात ऊधम सिंह के परिवार पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस ने भदौड़ा, ऊधम सिंह, मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो और पूर्व प्रमुख भूपेंद्र बाफर का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि रमेश के बाद शराब माफिया खरखौदा क्षेत्र के पाशा पर भी शिकंजा कसा जाएगा। सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।