फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार में बड़ी कार्रवाई, इमलाख खान पर शिकंजा, 26 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, तस्वीरें

Mon, 28 Sep 2020 02:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Sep 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
The property of criminals Sunil Rathi and Imlakh Khan has been attached in the Yogi government at Baghpat and Muzaffarnagar
कुख्यात सुनील राठी की संपत्ति कुर्क और मुजफ्फरनगर में इमलाख खान की संपत्ति भी कुर्क - फोटो : अमर उजाला

योगी सरकार में माफिया पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बागपत में पुलिस-प्रशासन ने तिहाड़ जेल में बंद और पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी के टीकरी कस्बा स्थित तीन मकान और एक फॉर्च्यूनर कार को कुर्क कर लिया है। वहीं मुजफ्फरनगर में इमलाख खान की करीब 15 बीघा जमीन व एक स्कूटी को कुर्क किया था। आगे जानिए पूरा अपडेट-

The property of criminals Sunil Rathi and Imlakh Khan has been attached in the Yogi government at Baghpat and Muzaffarnagar
कार्रवाई करने गांव पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कुर्क संपत्ति की कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपये है। डीएम ने अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। टीकरी में एक साल पहले बनवाया गया 230.40 वर्ग मीटर का तीन मंजिला मकान, जिसकी अनुमानित कीमत 71.84 लाख रुपये है। नौ साल पुराना एक मंजिला मकान, जिसका क्षेत्रफल 136.20 वर्ग मीटर है। इसकी अनुमानित लागत 11.50 लाख रुपये है। 154.90 वर्ग मीटर में निर्मित एक मंजिला मकान, जिसकी अनुमानित लागत 8.95 लाख रुपये है। 27 लाख रुपये कीमत की फॉर्च्यूनर कार, जिसका नंबर यूपी 17 आर 4747 को भी कुर्क किया गया है। मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी पर 48 मुकदमे दर्ज हैं।

The property of criminals Sunil Rathi and Imlakh Khan has been attached in the Yogi government at Baghpat and Muzaffarnagar
तीन मंजिला मकान कुर्क - फोटो : अमर उजाला

नौ साल की जांच, सिर्फ टीकरी में ही मिली संपत्ति 
सुनील राठी 19 साल से जेल में बंद है। इन 19 सालों में पुलिस की जांच केवल अवैध संपत्तियों तक ही पहुंची है। पुलिस-प्रशासन को दूसरी जगह उसकी अवैध संपत्ति नहीं मिली है। सुनील राठी के पिता स्वर्गीय नरेश राठी नगर पंचायत टीकरी के चेयरमैन रहे थे। उनकी हत्या के बाद सुनील राठी ने जरायम की दुनिया में कदम रखा था। रुड़की जेल से रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आए। प्रॉपर्टी को कब्जाने के मामले में राठी का नाम उछला और जांच चलती रही। दो साल पहले रुड़की के डॉ. एनडी अरोड़ा से रंगदारी मांगने में भी सुनील राठी और उसकी मां राजबाला का नाम आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
The property of criminals Sunil Rathi and Imlakh Khan has been attached in the Yogi government at Baghpat and Muzaffarnagar
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

अवैध खनन के बाद रडार पर आया राठी
बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अवैध खनन को लेकर शिकायत की थी। जांच शुरू हुई तो अवैध खनन पकड़ा गया। 19 मार्च को पेशी पर आए सुनील राठी ने बदरखा के खनन पट्टे को रिश्तेदार का बताया था। बाद में इस पट्टे को निलंबित कर दिया। खनन पट्टे के विवाद में देशपाल बदरखा की हत्या हुई। परमवीर तुगाना की भी हत्या हुई। दोनों में राठी का नाम प्रकाश में आया।

विज्ञापन

इमलाख ने काली कमाई से बनाई है अकूत संपत्ति

The property of criminals Sunil Rathi and Imlakh Khan has been attached in the Yogi government at Baghpat and Muzaffarnagar
कार्रवाई करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में कोचिंग सेंटर की आड़ में इमलाख खान ने फर्जी डिग्रियां बांटने का धंधा शुरू कर दिया और अकूत संपत्ति बनाई। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के तीन मामले वर्ष 2008 व 2013 में दर्ज हुए। इसके बावजूद पुलिस उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई से बचती रही। वहीं वर्ष 2017 में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला करने के बाद पुलिस ने उस पर शिकंजा कसना शुरू किया। इस कार्रवाई के लिए शहर कोतवाली पुलिस को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने 50 हजार रुपये और एसएसपी अभिषेक यादव ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed