{"_id":"5dc669368ebc3e5aec25e29e","slug":"police-force-having-a-close-eye-on-religious-place-in-western-up-in-the-after-ayodhya-verdict","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: फैसले के बाद संगीनों के साये में धार्मिक स्थल, हरियाणा-उत्तराखंड सीमाओं पर जबरदस्त चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फैसले के बाद संगीनों के साये में धार्मिक स्थल, हरियाणा-उत्तराखंड सीमाओं पर जबरदस्त चेकिंग
Sat, 09 Nov 2019 12:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
कैराना में धार्मिक स्थलों पर तैनात पुलिस कमांडो
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पुलिस फोर्स अलर्ट है। यूपी से लगने वाली हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाओं पर पुलिस बल मुस्तैद हैं। जगह जगह पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। वहीं धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा है। पुलिस अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। शामली के कैराना में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में पुलिस कमांडो तैनात किए गए हैं।
मेरठ में आबूलेन पर फ्लैग मार्च करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले को लेकर आ रहे फैसले के बीच यूपी-हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा पर पुलिस मुस्तैद है। पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। वाहनों की यूपी पुलिस ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया है।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पुलिस और अलर्ट मोड में आ गई है। सहारनपुर जनपद के हरिद्वार उत्तराखंड जाने वाले यूपी के गागलहेडी बार्डर, देहरादून जाने वाले बिहारीगढ़ सीमा और हरियाणा जाने वाले सरसावा से लगते बार्डर पर जबरदस्त चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पुलिस और अलर्ट मोड में आ गई है। सहारनपुर जनपद के हरिद्वार उत्तराखंड जाने वाले यूपी के गागलहेडी बार्डर, देहरादून जाने वाले बिहारीगढ़ सीमा और हरियाणा जाने वाले सरसावा से लगते बार्डर पर जबरदस्त चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।
यूपी उत्तराखंड सीमा पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फैसले से पहले पुलिस प्रशासन सुबह से ही चौकन्ना रहा। सरसावा, नकुड़, बिहारीगढ़, छूटमलपुर सहित अन्य कस्बे के मिली जुली आबादी और बाजारों में पुलिस पैदल गश्त करते हुए लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करते दिखाई दी। इसके साथ ही 100 डायल व चीता बाइक पुलिस भी बाजारों में घूमती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील करते एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह से ही नकुड़ कस्बे के पुराना बस अड्डे, बस अड्डे, तहसील चौक, होली चौक आदि मिलीजुली आबादी वाले एरिया में सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश मौर्य (ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी) के नेतृत्व में पुलिस मुस्तैदी के साथ डटी रही।
विज्ञापन
बड़ौत में डीएम और एसपी लोगों से बात करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाल सुशील सैनी के साथ सब सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों में लोगों से शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए सहयोग की अपील करते दिखाई दिए। शुक्रवार को प्रतिदिन की तरह बाजारों में दुकानें लगी हुई है। सरसावा में बार्डर पर पुलिस ने हरियाणा से आने-जाने वाले वाहनों की जबरदस्त चेकिंग की। गागलहेडी में भी उत्तराखंड बार्डर पर चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई है।